फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Child scientists create sensor-operated helping gloves for d

Dehradun News: बाल वैज्ञानिकों ने बनाए दिव्यांगों के लिए सेंसर से चलने वाले हेल्पिंग दस्ताने

Sat, 03 Feb 2024 02:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Child scientists create sensor-operated helping gloves for d
I
विज्ञापन

II- दो दिवसीय इंस्पायर अवार्ड प्रोजेक्ट और प्रदर्शनी का साधूराम इंटर कॉलेज में हुई शुरुआत
I
I
I
Iसाधूराम इंटर कॉलेज के परिसर में बाल वैज्ञानिकों की मेधा देखकर हर कोई हैरान रहा। दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी में जिलेभर के बाल वैज्ञानिकों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रियांजलि और कीर्ति ने दिव्यांगजनों के लिए हेल्पिंग दस्ताने बनाए हैं। ये दस्ताने पहने जाएंगे तब फ्लेक्स सेंसर के जरिये दिव्यांगों को मार्गदर्शन करेगा। प्रियांजलि और कीर्ति श्री गुरु नानक पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज सहसपुर की छात्रा हैं।
I
I
I
Iयह अवसर था दून स्थित साधू राम इंटर कॉलेज में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंस्पायर इन्स्पायर अवार्ड प्रोजेक्ट एवं प्रदर्शनी का। शुक्रवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने किया। क्लेमेंटटाउन स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र कौस्तुभ श्रीयम दुबे फायर डिटेक्शन प्रोजेक्ट लेकर आए। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस पर आधारित इस मॉडल में डाटा को ट्रेन किया है, जो फेस डिटेक्शन में मदद करता है।
विज्ञापन

I
Iमुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया वैज्ञानिक तरीके से समाज का कल्याण करने में छात्रों ने कदम बढ़ाया है। इनके मौलिक विचारों पर चिंतन करना जरूरी है। अवार्ड प्रोजेक्ट और प्रदर्शनी प्रतियोगिता में 177 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (एनआईएफ) के सहयोग से इन बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया था। प्रदर्शनी में डॉ. राजा रमन, देवेंद्र खत्री और सुरेंद्र डंगवाल निर्णायक मंडल की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iआग लगने पर बजेगा अलार्म
I
Iजीआईसी महरावना, चकराता की छात्रा अनुषी जोशी ने ऑटोमैटिक फायर अलार्म का प्रदर्शन किया। इस डिवाइस में हीट सेंसर लगा है, जो घरों में आग लगने पर अलार्म देगा। यह डिवाइस पानी की टंकी से जुड़ेगा जो आग पर काबू पाने में में मदद करेगाा। नीलम शाह ने ऐसा हैंडपंप बनाया है, जो पैरों से चलेगा। उन्होंने वेस्ट मैटेरियल से हैंडपंप के पैडल बनाए हैं। अमनदीप शाह और मोहम्मद कैफ ने आई पीस लेंस और ऑब्जेक्टिव लेंस के अलावा वेस्ट मैटेरियल से माइक्रोस्कोप बनाया है। इससे छात्र विज्ञान विषय की आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed