{"_id":"665e5d2de8de0d601a03a354","slug":"child-lost-during-ganga-bath-reunited-with-family-dehradun-news-c-5-1-drn1046-427602-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गंगा स्नान के दौरान बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गंगा स्नान के दौरान बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलाया
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हाथरस के आठ सदस्यीय दल में शामिल चार वर्षीय बच्चा त्रिवेणीघाट पर गंगा स्नान के दौरान परिजनों से बिछड़ गया। जिसे मौके पर तैनात पुलिस जवानों ने सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया है।
सोमवार को उत्तरप्रदेश के हाथरस निवासी एक परिवार के आठ सदस्य ऋषिकेश घूमने आए थे। त्रिवेणीघाट पर गंगा स्नान के दौरान चार वर्षीय आरव परिजनों से बिछड़ गया। इसकी सूचना परिजनों ने मौके पर तैनात जल पुलिस के कर्मचारियों को दी।
इसके बाद बच्चे को ढूंढने के लिए अविलंब टीम गठित की गई। एक टीम ने त्रिवेणीघाट से साईं घाट, 72 सीडी, मायाकुंड, शीशमझाड़ी व दूसरी टीम ने हरिद्वार रोड, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन में बच्चे की तलाश शुरू की। जल पुलिस की ओर से त्रिवेणीघाट पर लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कराया गया।
विज्ञापन
त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि बच्चे को घाट रोड पर अकेले घूमते हुए पाया गया, जिसे त्रिवेणीघाट चौकी लाया गया और परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजन भाव विभोर हो गए। वहीं परिजनों ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया। टीम में हरीश गुसाई, महेश कुमार, तेज सिंह, विनोद कुमार, दिवाकर फूलोरिया, आनंद आदि शामिल रहे।