फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान भरोसे मरीज: पहले जच्चा-बच्चा की मौत, अब गर्भवती के पेट में 5 दिन से बच्चा मरे होने की पुष्टि

Fri, 21 Sep 2018 03:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Sep 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
child dead from 5 days in woman womb at doon mahila hospital
doon mahila hospital

शुक्रवार को दून महिला अस्पताल में लापरवाही की इंतहा हो गई। गुरुवार को फर्श पर डिलीवरी होने से जच्चा-बच्चा की मौत होने के बाद अब एक और मामला सामने आया है।




 

child dead from 5 days in woman womb at doon mahila hospital
pregnant - फोटो : amar ujala

ऐसा ही लगता है कि दून अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिला और उनके बच्चे भगवान भरोसे हैं। महिला हरिद्वार जिले के भगवानपुर की रहने वाली है। गुरुवार को जच्चा-बच्चा की मौत होने के बाद शुक्रवार को एक गर्भवती महिला के पेट में 5 दिन से बच्चा मरे होने की पुष्टि हुई है। बताया गया कि महिला दिव्यांग है और अस्पताल द्वारा उसे व्हील चेयर भी उपलब्ध नहीं कराई गई।
 

child dead from 5 days in woman womb at doon mahila hospital
doon mahila hospital
हालांकि शुक्रवार को मीडिया में मामला आने के बाद अस्पताल का स्टाफ अानन-फानन में महिला को ऑपरेशन थियेटर में ले गया। महिला कल रात से दर्द से तड़प रही है। मामले के संज्ञान में आने के बाद अपर सचिव युगल किशोर पंत अस्पताल में जांच करने पहुंचे। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए और कहा कि लापरवाह डॉक्टरों व स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की जाएगी। (अस्पताल में इस तरह फर्श पर बैठी रहती हैं गर्भवती महिलाएं)
विज्ञापन
विज्ञापन
child dead from 5 days in woman womb at doon mahila hospital
doon mahila hospital
बताया गया कि महिला पिछले पांच दिन से दून महिला अस्पताल में परेशान बैठी है, लेकिन डॉक्टरों और स्टाफ को इससे कोई लेना-देना नहीं है। (सुविधाओं की कमी के कारण कुछ इस तरह अस्पताल में परेशानी झेलते हैं मरीज)
विज्ञापन
child dead from 5 days in woman womb at doon mahila hospital
doon mahila hospital
बता दें कि गुरुवार को राजधानी के दून महिला अस्पताल में बेड के इंतजार में पांच दिन से बरामदे में पड़ी एक गर्भवती महिला ने फर्श पर ही बच्चे को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया। मां की मौत के कुछ क्षण के भीतर नवजात ने भी  दम तोड़ दिया। जच्चा-बच्चा की मौत से बिफरे परिजनों और अन्य लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed