फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Along with dengue chikungunya and scrub typhus are also attacking

Dehradun: डेंगू के साथ चिकनगुनिया और स्क्रब टायफस भी कर रहा वार, पढ़ें लक्षण और बचाव के उपाय

Fri, 08 Sep 2023 04:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 08 Sep 2023 04:12 PM IST
सार

अस्पताल में एक से दो फीसदी मरीज चिकनगुनिया और स्क्रब टायफस के आ रहे हैं। सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Dehradun News Along with dengue chikungunya and scrub typhus are also attacking
स्क्रब टाइफस(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेंगू के साथ चिकनगुनिया और स्क्रब टायफस भी मरीजों को परेशान कर रहा है। दून अस्पताल में स्क्रब टायफस और निजी अस्पताल में चिकनगुनिया का मरीज मिल चुका है। हालांकिए स्वास्थ्य विभाग ने इन मामलों को रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन


दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में एक से दो फीसदी मरीज चिकनगुनिया और स्क्रब टायफस के आ रहे हैं। सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मेडिसिन विभाग के हेड डॉ. नारायण जीत सिंह ने बताया कि डेंगू, चिकनगुनिया और स्क्रब टायफस तीनों अलग हैं। जिस तरह से डेंगू में प्लेटलेट्स कम होती हैं, वैसे चिकनगुनिया या स्क्रब टायफस में प्लेटलेट्स कम नहीं होती हैं।
विज्ञापन


Dengue Attack: उत्तराखंड में पिछले पांच सालों में डेंगू से सबसे अधिक मौतें, देहरादून में 11 लोगों की गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकनगुनिया में तेज बुखार आता है। बुखार के बाद लंबे समय तक जोड़ों का दर्द परेशान करता है। वहीं, स्क्रब टायफस में मरीज को बुखार के साथ ही लिवर, किडनी और ब्रेन पर प्रभाव पड़ता है। चिकनगुनिया और डेंगू अगर एक मरीज में एक साथ आता है तब भी इलाज एक तरह से ही दिया जाएगा। अगले कुछ दिनों में इन तीनों बीमारियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

मरीज मिले लेकिन रिकॉर्ड में दर्ज नहीं

दून अस्पताल के बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रो. मेजर डॉ. गौरव मुखीजा ने बताया, 10 वर्षीय बच्चा डेंगू लक्षण के साथ स्क्रब टायफस और दिमागी बुखार से पीड़ित था। इसे पीआईसीयू में भर्ती कर इलाज किया गया। डेंगू नोडल एसीएमओ डॉ. सीएस रावत ने बताया, जिले में चिकनगुनिया का एक मरीज सामने आया है। यह मरीज जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। दिल्ली होते हुए देहरादून आया था। मैक्स अस्पताल ने इसकी जानकारी दी थी, लेकिन मरीज यहां का रहने वाला नहीं था। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने इसकी रिपोर्ट रिकॉर्ड में दर्ज नहीं की है।

स्क्रब टायफस : स्क्रब टायफस एक कीड़े के काटने से होता है। यह कीड़ा काट ले तो काला निशान होने के साथ ही शरीर दर्द, बुखार, सिर दर्द होने लगता है। मरीज मेंटली कंफ्यूज होने के साथ ही दिल की धड़कन कम होने लगती है।
डेंगू : डेंगू मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू होने पर तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है। प्लेटलेट्स तेजी से कम होती हैं।
चिकनगुनिया : चिकनगुनिया भी एक मच्छर के काटने से फैलता है, लेकिन इसमें डेंगू की तरह प्लेटलेट्स कम नहीं होती। तेज बुखार आने के बाद जोड़ों का दर्द लंबे समय तक परेशान करता है।
उपाय : डॉक्टर के मुताबिक इन तीनों बीमारियों से बचने के लिए घर के आसपास मच्छर या कीड़े-मकोड़े न पनपने दें। घर के आसपास सफाई रखें। फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। अगर तेज बुखार आता है तो डॉक्टर से सलाह लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed