Dengue Attack: उत्तराखंड में पिछले पांच सालों में डेंगू से सबसे अधिक मौतें, देहरादून में 11 लोगों की गई जान
छह पर्वतीय जिलों में डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है। चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक किसी संक्रमण रोग के तीन साल के बाद प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। डेंगू का संक्रमण काल नवंबर- दिसंबर रहता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में पिछले पांच सालों में इस साल अब तक सबसे अधिक 12 मौतें हुई हैं। इसमें 11 मौतें अकेले देहरादून में हुई हैं। जिले में अब तक डेंगू के सबसे अधिक 589 मरीज मिले हैं। वर्ष 2019 में प्रदेश में डेंगू तेजी से फैला था और कुल आठ मरीजों की मौत हुई थी।
प्रदेश में अभी तक सात जिलों में डेंगू ने दस्तक दी है। जबकि छह पर्वतीय जिलों में डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है। चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक किसी संक्रमण रोग के तीन साल के बाद प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। डेंगू का संक्रमण काल नवंबर- दिसंबर रहता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश के बाद फॉगिंग और लार्वा नष्ट करने के लिए विभागों ने कसरत तेज की है।
ये भी पढ़ें...Himalaya Day 2023: हिमालय क्षेत्र की सेहत बिगाड़ रहा प्लास्टिक का कचरा, सरकार और कोर्ट की सख्ती का असर नहीं
प्रदेश में वर्ष वार डेंगू रोगियों की स्थिति
वर्ष डेंगू मामले मौतें
2018 591 02
2019 10622 08
2020 76 01
2021 738 02
2022 - -
2023 अब तक 1005 12