{"_id":"57612df04f1c1bb00911bc6e","slug":"chief-secretory-video-conferencing-meeting-with-dms","type":"story","status":"publish","title_hn":"CS ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिलाधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CS ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 15 Jun 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
ऑफिस
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केंद्र और उत्तराखंड की योजनाओं पर जिलाधिकारियों से बात की। बुधवार को उत्तराखंड के मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने सभी जिलाधिकारियों से बात की।
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिंह ने अधिकारियों को बताया कि राज्य में आधार कार्ड संबंधी कार्य 87 प्रतिशत पूरा हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 15 जुलाई तक यह कार्य पूरा हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य में जनधन योजना का कार्य 95 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इसके साथ ही अन्य योजनओं में राज्य के सभी जिले अव्वल हैं। लोन स्कीम आवेदन निस्तारण पर मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी सितंबर माह तक 60 से 70 प्रतिशत तक लक्ष्य प्राप्त हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
इसके साथ ही मुख्य सचिव ने मुद्रा लोन, कृषि लोन के टारगेट और खरीफ फसल बीमा संबंधी जरूरी दिशा निर्देश दिए।