20 मिनट तक बंद कमरे में आडवानी से क्या बात कर रहे थे सीएम त्रिवेंद्र ?
परिवार संग बृहस्पतिवार को परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड यूपी की तर्ज पर नहीं चलेगा।
राज्य सरकार की प्रदेश में शराब को प्रोत्साहन करने की नीति नहीं है, लेकिन अभी शराब को बंद करने की स्थिति में भी नहीं है। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट भी मौजूद रहे।
आश्रम के एक कमरे में मुख्यमंत्री ने लालकृष्ण आडवाणी से करीब 20 मिनट तक बातचीत की। मुलाकात के बाद कमरे से बाहर आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत मीडिया से मुखातिब हुए।
उन्होंने बताया कि लालकृष्ण आडवाणी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, मैं यहां उनका आशीर्वाद लेने आया हूं। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में यूपी की नकल नहीं होगी, जिसे नकल करनी हो वह उत्तराखंड की करेगा। इस दौरान आडवाणी ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं।
धर्मपत्नी की याद में लगाया पौधा
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का आश्रम परिसर में भाजपाइयों ने स्वागत किया। स्वागत के दौरान रोकने पर भाजपाइयों की सुरक्षाकर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई।
मामला शांत करने के लिए आडवाणी को आगे आना पड़ा। इस मौके पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, भरतलाल, सचिन चोपड़ा, बृजेश चतुर्वेदी, गोविंद अग्रवाल, गुरुपाल बत्रा, मनीष राजपूत, नवनीत राजपूत, कविता शाह आदि शामिल थे।
धर्मपत्नी की याद में लगाया पौधा
लालकृष्ण आडवाणी ने धर्मपत्नी कमला आडवाणी की स्मृति में परमार्थ निकेतन आश्रम परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। इसके पहले उन्होंने परमार्थ निकेतन आश्रम में आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने धर्मपत्नी की आत्मशांति के लिए हवन-यज्ञ में आहूति दी।