फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister took stock of the works of Smart City

मुख्यमंत्री ने लिया स्मार्ट सिटी के कार्यों का जायजा

Wed, 14 Oct 2020 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister took stock of the works of Smart City
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने परेड ग्राउंड और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने परियोजना के कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोविड-19 को छोड़कर स्मार्ट सिटी का काम तेजी से हुआ है। जब पहली बार देहरादून का स्मार्ट सिटी के लिए चयन हुआ, तब हम 100वें नंबर पर थे। लेकिन कार्यों में तेजी के चलते अब हम 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सभी काम समय से पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के काम पूरे होने से जहां शहर की खूबसूरती बढ़ेगी, वहीं अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। राजधानी में बन रहे तीन स्मार्ट स्कूलों से बच्चों की मानसिकता में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उच्च सुविधाओं युक्त तीनों स्कूल आपस में इंटरकनेक्ट रहेंगे। उन्होंने सभी स्मार्ट स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

परियोजना के संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी और स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परेड ग्राउंड पुनर्निर्माण के तहत सड़क, ड्रेनेज, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, टैंक लैंडस्कैपिंग और वाटर सप्लाई के कार्य किए जा रहे हैं। कॉन्वेंट रोड चौड़ीकरण के लिए 95 मीटर बेस तैयार किया जा रहा है। 473 मीटर लंबाई की आरसीसी नाली बन चुकी है और बाकी काम भी तेजी से चल रहा है। इसी के तहत आरसीसी टैंक निर्माण का काम भी पूरा किया जा चुका है। परेड मैदान के चारों तरफ 150 से 250 मिलीमीटर व्यास की मुख्य पेयजल वितरण लाइन बिछाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 30 अक्तूबर 2021 तक परेड ग्राउंड का पुनर्निर्माण काम पूरा करने का टारगेट रखा गया है। स्मार्ट रोड के तहत मल्टी यूटिलिटी डक्ट बिछाने का काम, नाली निर्माण, जलापूर्ति और सड़क निर्माण के काम होंगे। जीजीआईसी राजपुर रोड और खुड़बुड़ा के दो स्कूलों को स्मार्ट बनाने का काम किया जा रहा है, जो 31 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। इनमें कंप्यूटर लैब, प्रोजेक्टर, ग्रीन बोर्ड, सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र और बायोमेट्रिक जैसी सुविधाएं होंगी। निरीक्षण के दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास समेत कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed