{"_id":"5a02b7644f1c1bd7538bbfe8","slug":"chief-minister-this-policy-helpful-for-many-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की इस योजना से हुआ एक लाख से ज्यादा लोगों का भला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की इस योजना से हुआ एक लाख से ज्यादा लोगों का भला
कीर्तिराज रुमाल/ अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना ने लोगों को संजीवनी दी है।
विज्ञापन
प्रदेश के 12 लाख परिवार इस योजना से जुड़े हैं, जिनमें एक लाख से अधिक लोगों ने सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज कराया। इनमें देहरादून में सर्वाधिक 48 हजार और रुद्रप्रयाग में सबसे कम 435 लोगों ने योजना का लाभ उठाया। अप्रैल-2015 से स्वास्थ्य विभाग के अधीन चल रही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का दूसरा चरण पूरा होने वाला है। प्रदेश के 11 लाख, 97 हजार 59 परिवार इस योजना से जुडे़ हैं। एक लाख छह हजार 296 परिवारों ने योजना के जरिए इलाज कराया।
इनमें नैनीताल के 18584, हरिद्वार के 11 हजार 335 और ऊधमसिंह नगर के 11 हजार 576 लोगों ने उपचार कराया। एमएसबीवाई के नोडल अधिकारी डॉ. अमलेश सिंह ने बताया कि योजना के दूसरे चरण की अवधि नवंबर आखिर में पूरी हो रही है। योजना को तीसरे चरण में जनहित में अधिक मजबूत बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। नवंबर के बाद तीसरे चरण के कार्य के लिए नई बीमा कंपनी से करार होने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े परिवार
जिला पंजीकृत परिवार इलाज कराया
देहरादून 1,73,765 48,178
नैनीताल 1,14,497 18,584
ऊधमसिंह नगर 2,064,72 11,576
हरिद्वार 1,82,871 11,353
टिहरी 86,813 1824
अल्मोड़ा 85,459 1802
पौड़ी 77,450 2400
पिथौरागढ़ 72,643 4266
उत्तरकाशी 48,918 2503
चमोली 47,582 1414
बागेश्वर 35,257 1507
रुद्रप्रयाग 34,740 435
चंपावत 30,592 454
गरीब परिवारों को 1.75 लाख तक इलाज की मुफ्त सुविधा
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में सामान्य रोग में 50 हजार रुपये और गंभीर बीमारी में एक लाख 25 हजार रुपये के मुफ्त उपचार की सुविधा है। इस सुविधा का लाभ गरीबी रेखा के नीचे और आयकर की सीमा में न आने वाले परिवार ही उठा सकते हैं। पेंशनर्स को भी इस सुविधा का लाभ नहीं मिल सकता है। इसके सरकारी अस्पताओं और कुछ निजी अस्पतालों को पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन