फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister Pushkar Singh Dhami, who went

Dehradun News: उत्तराखंड वापसी पर सीएम का भव्य स्वागत, निवेश के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा

Sat, 30 Sep 2023 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Pushkar Singh Dhami, who went
Iरेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में सीएम का हेलीकाप्टर उतराI
विज्ञापन




उत्तराखंड में इन्वेस्टमेंट के लिए निवेशकों को आमंत्रित करने यूनाइटेड किंगडम गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार सुबह उत्तराखंड वापस लौट आए। रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में उनका हेलीकाप्टर उतरा। यहां राज्य सरकार के मंत्रियों, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया और राज्य में निवेश के लिए सीएम के प्रयासों को सराहा।



गौरतलब है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम गए थे। वहां उन्होंने रोड शो कर निवेशकों के साथ बैठकों में हिस्सा लिया था। इस दौरान करीब 12 हजार पांच सौ करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर सहमति बनी है। इसे लेकर राज्य में उत्साह है। मुख्यमंत्री के उत्तराखंड आगमन पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


उधर महानगर भाजपा ने भी सीएम का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर बन्नू स्कूल रेस कोर्स मैदान में सीएम का अभिनंदन किया। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा, मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक लंदन यात्रा से विदेशी निवेशकों का उत्तराखंड आना सुनिश्चित हो रहा है। स्वागत कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक सविता कपूर, आदेश चौहान, विनोद चमोली, खजान दास, दुर्गेश्वर लाल, भरत लाल चौधरी, अनिल नौटियाल दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, बलराज पासी रमेश गडीया, कैलाश पंत, देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगई, अनिल गोयल, विनय गोयल, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ढिल्लों एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iनिवेश को लेकर बना सकारात्मक माहौल, आकर्षित होंगे निवेशकI



विदेश दौरे से सीएम पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड वापस लौटने पर कैबिनेट मंत्रियों ने स्वागत कर सीएम के ब्रिटेन दौरे को निवेश की दृष्टि से राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने वाला बताया। कहा, मुख्यमंत्री के यूके भ्रमण से वहां के उद्यमियों के साथ ही प्रवासी उत्तराखंडवासी राज्य में निवेश को लेकर आगे आए हैं। इससे उत्तराखंड में निवेश को लेकर सकारात्मक माहौल बना है। इसका असर सीएम के आगामी विदेश दौरों पर भी पड़ेगा। देश के प्रमुख शहरों में आयोजित होने वाले रोड शो में भी राज्य के प्रति और अधिक निवेशक को लेकर निवेशक आकर्षित होंगे। इन प्रयासों से दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 2.50 लाख करोड़ के निवेश के लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी आसानी होगी।


कैबिनेट मंत्रियों ने कहा, प्रवासी उत्तराखंडवासियों और उत्तराखंड सरकार के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में उत्तराखंड अप्रवासी सेल बनाने का निर्णय सराहनीय है। राज्यहित में यह पहल निश्चित रूप से राज्य के पर्यटन तथा उद्योगों को भी गति प्रदान करेगी। इससे राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर तो उपलब्ध होंगे ही, साथ ही प्रदेश की आर्थिकी को भी नया बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed