फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister Pushkar Singh Dhami mother said - son will perform well for next five years

बेटे की ताजपोशी से गदगद : मुख्यमंत्री धामी की मां बोलीं- आज मैं बहुत खुश हूं, अब पांच साल में प्रदेश को मिलेगी और तरक्की

Wed, 23 Mar 2022 07:46 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 23 Mar 2022 07:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मां ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। मेरा बेटा अब पांच साल के लिए मुख्यमंत्री बना है। वह बहुत अच्छा करेगा। अगर वह सिर्फ छह महीने में इतना अच्छा कर सकता है, तो वह पांच साल में कहीं बेहतर कर सकता है। 

विज्ञापन
Chief Minister Pushkar Singh Dhami mother said - son will perform well for next five years
मुख्यमंत्री आवास में पुष्कर सिंह धामी उनकी मां और पत्नी ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बेटे के सिर पर दोबारा मुख्यमंत्री का ताज सजा तो मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बडे़ गर्व के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मां विष्णु देवी ने कहा कि उनका बेटा अच्छा काम करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका बेटा अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल में अच्छा काम करेगा और पिछले छह महीने के कार्यकाल से भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मां ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। मेरा बेटा अब पांच साल के लिए मुख्यमंत्री बना है। वह बहुत अच्छा करेगा। अगर वह सिर्फ छह महीने में इतना अच्छा कर सकता है, तो वह पांच साल में कहीं बेहतर कर सकता है। पिछले साल जुलाई में तीरथ सिंह रावत के प्रतिस्थापन के रूप में धामी को लाया गया था।

विज्ञापन

 

धामी के पास चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने के लिए लगभग छह महीने थे। एनडी तिवारी को छोड़कर किसी भी मुख्यमंत्री ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया था। भाजपा को अपने पिछले कार्यकाल के दौरान कुछ ही महीनों में दो मुख्यमंत्रियों को बदलने के लिए काफी आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...धामी के शपथ ग्रहण की खास बातें: पीएम मोदी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और सतपाल महाराज छाये, तस्वीरों में देखें और जानें क्यों हो रही इनकी चर्चा


बता दें, कि विधायक दल का नेता चुने जाने और राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद धामी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। जहां उनकी मां और पत्नी ने उनका भव्य स्वागत किया था। सोमवार शाम पुष्कर सिंह धामी अपने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। यहां उनकी मां और पत्नी पहले से ही उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी। जैसे ही वह भीतर पहुंचे तो मां और पत्नी व अन्य रिश्तेदारों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed