फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief minister health insurance scheme charges missing

कौन देगा MSCY के 82 लाख का हिसाब?

Thu, 04 Aug 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Aug 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
Chief minister health insurance scheme charges missing
money

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत शुल्क के नाम पर गरीबों से करीब 82 लाख रुपये का कोई हिसाब विभाग के पास नहीं है। वहीं संशोधित योजना लागू होने के बाद अब गरीबों से कार्ड बनाने के लिए दोबारा शुल्क वसूला जा रहा है। 

विज्ञापन


प्रदेश में पिछले साल मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई थी। योजना के तहत करीब 10 लाख 74 हजार परिवारों को 50 हजार रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी गई। योजना के तहत प्रत्येक परिवार का एक कार्ड बनना था। इसके लिए फॉर्म भरते समय सभी परिवारों से 30-30 रुपये शुल्क लिया गया।
विज्ञापन


कार्ड बनने के बाद यह धनराशि जमा कर कार्ड बांटने थे। लेकिन करीब एक साल बीतने के बावजूद केवल आठ लाख परिवारों को ही कार्ड उपलब्ध कराया गया है। छूटे करीब दो लाख 74 हजार परिवारों से लिए गए करीब 82 लाख रुपये का कोई हिसाब विभाग के पास नहीं मिला। तब विभागीय अधिकारियों ने दावा किया कि दोबारा आवेदन करते वक्त उनसे पैसा नहीं लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अगस्त को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पौने दो लाख रुपये के बीमा कवर के साथ संशोधित योजना की शुरूआत की। सरकार एक से 15 अगस्त तक सभी छूटे और पात्र परिवारों के कार्ड बनाने जा रही है। लेकिन पूर्व में शुल्क जमा करा चुके पात्र परिवारों से भी 50 रुपये ही वसूला जा रहा है। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने उन्हें पुराना पैसा जल्द वापस करने का दावा किया है। 

नए परिवार भी जुड़ेंगे
पहले योजना के तहत प्रदेश के 10 लाख 74 हजार परिवारों को शामिल किया गया था। अब योजना में करीब पांच लाख नए पात्र परिवारों को जोड़ा जा रहा है। इसके लिए एक से 15 अगस्त तक विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक पात्र परिवार को कार्ड बनाने के लिए 50 रुपए शुल्क लिया जा रहा है।


किसी भी पात्र परिवार से एमएसबीवाई कार्ड के लिए दोबारा पैसा नहीं लिया जाएगा। जिन परिवारों से पैसा लिया गया है, उन्हें वापस करवाया जाएगा। उसके बाद उन्हें कार्ड के लिए 50 रुपए शुल्क देकर दोबारा आवेदन करना होगा। 
- डा. नीरज खैरवाल, स्टेट नोडल अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed