फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister got second dose of corona vaccine

मुख्यमंत्री ने लगवाई कोरोना टीके की दूसरी खुराक

Tue, 22 Jun 2021 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister got second dose of corona vaccine
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में सोमवार को कोरोना टीके की दूसरी खुराक लगवाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका इस महामारी से बचाव में सबसे बड़ा हथियार है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का टीका अधिक से अधिक लोगों को लगाने की कोशिश लगातार हो रही है। अधिक से अधिक टीके मंगाने के साथ टीकाकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। इस अवसर पर जिला डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती, मुख्यमंत्री के चिकित्सक वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एनएस बिष्ट, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री, पीआरओ महेंद्र भंडारी, सुधा कुकरेती, संदीप राणा, गौरव चौहान, दिनेश रावत आदि मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कारगी चौक के समीप संत निरंकारी भवन में चल रहे कोविड टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से टीकाकरण की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सही पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस टीकाकरण केंद्र में 45 वर्ष से अधिक आयु और 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण हो रहा है।
विज्ञापन

स्लॉट बुकिंग खोलने में समस्या
पर्वतीय कल्याण समिति मोहनपुर प्रेमनगर के महासचिव वी. वीरू बिष्ट ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ई-मेल के माध्यम से पत्र भेजकर 18 प्लस वाले टीके के लिए समय पर स्लॉट बुकिंग न खोलने का आरोप लगाया। वीरू बिष्ट ने कहा कि शाम चार बजे का समय 18 प्लस वालों के लिए स्लॉट खोलने का समय निर्धारित किया गया है। रविवार और सोमवार को भी शाम पांच बजे तक स्लॉट की बुकिंग नहीं खोली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पासपोर्टकर्मियों और परिजनों को लगा टीका
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय उत्तराखंड और पासपोर्ट सेवा केंद्र हाथीबड़कलां के 59 कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, सफाईकर्मियों और उनके परिजनों को कोरोना का टीका लगाया गया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने इसके लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव से पासपोर्ट कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए टीकाकरण के लिए अनुमति देने का अनुुरोध किया था। सोमवार को एमकेपी रोड स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में यह टीकाकरण शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed