फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister gave financial approval of Rs 170 crore for development schemes

Dehradun News: मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के लिए 170 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी

Wed, 19 Nov 2025 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave financial approval of Rs 170 crore for development schemes
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए 170 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी है। कुंभ मेला-2027 के 11 निर्माण कार्यों के लिए 37.34 करोड़ की स्वीकृति दी है।
मुख्यमंत्री ने 15वें वित्त आयोग की तहत उत्तराखंड में अग्निशमन सेवाओं एवं आधुनिकरण के लिए 79 करोड़, राज्य योजना के तहत पौड़ी जिले के पाबौ में सीकू तिमली मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य के लिए 3.26 करोड़ के साथ ही विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर में पीपलडाली से म्यूण्डा ललवाली तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य के लिए 1.78 करोड़ स्वीकृति दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत चंपावत जिले के टनकपुर में ग्राम पंचायत नायकगोठ के किरोडा नाले में 480.00 मीटर एवं 120 मीटर स्पान पुल के निर्माण के लिए 48.38 करोड़ व टिहरी में विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में सामुदायिक भवन का निर्माण के लिए 36.74 लाख स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed