फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister Dhami has done so much work in 15 days that the opposition has no issue left.

मुख्यमंत्री धामी ने 15 दिन में इतना काम कर दिया कि विपक्ष के पास नहीं बचा मुद्दा - जोशी

Thu, 22 Jul 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Dhami has done so much work in 15 days that the opposition has no issue left.
श्री देव सुमन नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक का दीप जलाकर शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व अन - फोटो : DEHRADUN
मुख्यमंत्री धामी ने अपने 15 दिन के कार्यकाल में ही इतने काम कर दिए कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने जनहित से जुड़े जितने भी महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, प्रदेश को आने वाले समय में उनका लाभ मिलेगा। बुधवार को राजपुर रोड स्थित होटल में श्रीदेव सुमन नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों की बदौलत भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करेगी। कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है। जिस दौर में कोरोना का प्रकोप चरम था, तब कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता दुबके हुए थे। उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने सेवाभाव से लाखों लोगों की मदद की। उन्होंने राज्य सरकार के विभिन्न फैसलों और योजनाओं से लोगों को होने वाले फायदे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों के चेहरे पर दिख रहे उत्साह से साफ है कि 2022 में भाजपा प्रचंड बहुमत से राज्य की सत्ता में आएगी।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य वक्ता कुसुम कंडवाल, पूनम नौटियाल, अनंत सागर, सुरेंद्र राणा, एमपीएस पुंडीर, सभी पार्षद, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, युवा व महिला मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 का रिकॉर्ड तोड़ेगी भाजपा
धर्मपुर विधानसभा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में कार्यसमिति को प्रदेश प्रवक्ता व मुख्य वक्ता विनय गोयल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा 2022 में 2017 के 57 सीटें जीतने का रिकॉर्ड तोड़ेगी। बूथ कार्यकर्ताओं और पन्ना प्रमुख की टोली के परिश्रम से ही यह संभव होगा। इस दौरान राजनीतिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, पूनम ममगाई, दिनेश चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed