फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister administered the oath of cleanliness on the road

मुख्यमंत्री ने सड़क पर की सफाई, स्वच्छता की दिलाई शपथ

Mon, 20 Jun 2022 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister administered the oath of cleanliness on the road
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्रधारा रोड पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में युवाओं के साथ सड़क पर सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को दून डिफेंस ड्रीमर्स और नगर निगम की ओर से ‘क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, यही है मेरी ड्रीम सिटी’ थीम पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को स्वच्छ करने का कार्य समाजसेवा, प्रकृति, पर्यावरण एवं श्रमदान का कार्य है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रकृति की ओर से दिए गए संसाधन और सुंदरता भविष्य के लिए भी बचें। इसके लिए हमें स्वच्छता का संकल्प लेना है। कहा कि देहरादून देश के प्रमुख शहरों में से एक है। इसकी स्वच्छता से हम पूरे देश में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संकेत दे सकते हैं। सुंदरता और स्वच्छता से ही पर्यटकों में शहर के प्रति अच्छा संदेश जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देहरादून को पूरी तरह क्लीन और ग्रीन रखने के लिए हर व्यक्ति का योगदान जरूरी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान एक आंदोलन के रूप में पूरे भारत में उभरा है। उनके नेतृत्व में आने वाले समय में 10 लाख नौकरी दिए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड को आने वाले समय में स्वच्छता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। इसके लिए राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्लीन दून-ग्रीन दून पर कार्य किया जा रहा है। देहरादून को सुंदर और स्वच्छ रखे जाने के कार्य में नगर निगम को मुख्यमंत्री से हमेशा सहयोग मिला है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर एक बनेगा। इस दौरान विधायक खजानदास, दून डिफेंस ड्रीमर्स के अध्यक्ष हरिओम चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed