{"_id":"66df4f50b4e47ab92b0c1b74","slug":"chief-development-officer-abhinav-shah-heard-the-problems-dehradun-news-c-5-1-drn1030-497411-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुनवाई : 95 शिकायतें आई, अगले सप्ताह अधिकारी बताएंगे कितनी हुईं निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसुनवाई : 95 शिकायतें आई, अगले सप्ताह अधिकारी बताएंगे कितनी हुईं निस्तारित
विज्ञापन
Iअधिकतर मामले भूमि संबंधी रहे, विद्युत, श्रम, नगर निगम, एमडीडीए से जुड़ी शिकायतें भी आईंI
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में 95 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें अधिकतर मामले भूमि संबंधी रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। कहा कि निस्तारण से संबंधित जानकारी अधिकारी अगली जनसुनवाई में देंगे।
जनसुनवाई में विद्युत, श्रम, नगर निगम, एमडीडीए, लोनिवि, एनएच आदि विभागों से जुड़ी शिकायतें भी प्राप्त हुईं। सारथी विहार निवासी महिला ने बताया कि एक व्यक्ति ने निजी भूमि बताकर रास्ता बंद कर दिया है, जिस पर उप जिलाधिकारी सदर को जांच के निर्देश दिए गए। सहसपुर की ग्राम पंचायत बिलासपुर कांडली के लोगों ने शिकायत कर बताया कि क्षेत्र में पंचायती भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डोईवाला के लड़वाकोट क्षेत्र में भूस्खलन से फसल को क्षति हुई है। मकान को खतरा बना हुआ है, मामले में एसडीएम डोईवाला को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
छरबा से लांघा रोड आद्यौगिक क्षेत्र से होरावाला तक संपर्क मार्ग चौड़ा न होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर, लोनिवि को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय जैन, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार उपस्थित रहे।