फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chhath puja in dehradun.

नहाय-खाय के साथ छठ व्रत शुरू

Mon, 27 Oct 2014 10:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Oct 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
chhath puja in dehradun.

नहाय-खाय के साथ ही सोमवार से छठ व्रत की शुरुआत हो गई। बिहारी महासभा की ओर से छठ पर्व की तैयारियों के मद्देनजर रविवार को टपकेश्वर स्थित तमसा नदी, घाटों और मेला स्थल की सफाई की गई।

विज्ञापन


सोमवार को नहाय-खाय के साथ ही चार दिवसीय छठ व्रत की शुरुआत होगी। रविवार को बाजार में इस व्रत के लिए लोगों ने टोकरी, सूप आदि की खरीदारी की। सोमवार को व्रत रखने वाले लोग घरों की सफाई करेंगे। इसके बाद दोपहर के समय लौकी-भात खाया जाएगा।
विज्ञापन


28 अक्तूबर को खरने का आयोजन होगा। इस दिन गुड़ की खीर बनाकर शाम सात बजे खाई जाएगी। 29 अक्तूबर को शाम को (सूर्यास्त के समय) पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही 30 अक्तूबर को सुबह (सूर्योदय) के समय दूसरे अर्घ्य के साथ ही छठ व्रत संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के स्वास्थ्य लाभ की करेंगे कामना

बिहारी महासभा की ओर से मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्वास्थ्य लाभ के लिए पहला अर्घ्य दिया जाएगा। सभा की ओर से छठ पूजा की छुट्टी घोषित किए जाने के लिए सीएम को धन्यवाद दिया।

सभा के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि सीएम के स्वास्थ्य कामना की मनोती के लिए इस बार छठ पूजा पर पहला अर्घ्य सूर्य देव को दिया जाएगा।

छठ पूजा के लिए बढ़ाया दायरा
महासभा की ओर से टपकेश्वर में छठ पूजा के लिए दायरे को बढ़ाया गया है। इसबार दो किमी और आगे तक सफाई की गई। हालांकि ‘तमसा को बचाना है’ अभियान के चलते तमसा नदी साफ-सुथरी मिली।


महासभा ने कार्यकर्ताओं ने घाटों की धुलाई और मेला स्थल की सफाई की। रविवार को सभा की ओर से चले सफाई कार्य में विधायक गणेश जोशी ने भी हिस्सा लिया।

ये है महत्व
छठ व्रत पहले तक पुत्र की कामना के लिया किया जाता था, लेकिन समय बदला तो लोग अब पुत्र या पुत्री नहीं बल्कि संतान की कामना के लिए व्रत करने लगे हैं। त्वचा रोगों से मुक्ति या अन्य किसी भी प्रकार की मन्नत के लिए भी यह व्रत किया जाता है।

यहां दिया जाएगा अर्घ्य
टपकेश्वर मंदिर, रायपुर माल देवता के पास, माजरा, पथरीबाग आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed