फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chhath puja 2020 : nahay khay starts from today, puja muhurat

Chhath Puja 2020: आज नहाय-खाय, 20 को मनाई जाएगी छठ, ये है पूजा का समय 

Wed, 18 Nov 2020 09:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 18 Nov 2020 09:23 AM IST
सार

  • चार दिन का छठ पर्व आज से शुरू होगा, कोरोना संकट के चलते सादगी से मनाया जाएगा पर्व

विज्ञापन
Chhath puja 2020 : nahay khay starts from today, puja muhurat
chhat puja

विस्तार

पूर्वांचल के पवित्र छठ पूजा पर्व की शुरुआत बुधवार से नहाय-खाय के साथ हो गई। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। हालांकि, कोरोना संकट के चलते इस बार अधिकांश संस्थाएं सादगी से पर्व मनाएंगी। 

विज्ञापन


डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि छठ पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को आता है। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश व झारखंड में मनाया जाता है, लेकिन मौजूदा समय में देशभर में यह मुख्य पर्व बन गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह पर्व मानव और प्रकृति के बीच प्रेम का प्रतीक है। छठ में सूर्य को अर्घ्य और जल देने का विशेष महत्व है।

पर्व का पहला दिन

उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं के अनुसार, 18 नवंबर को चतुर्थी के दिन नहाय-खाय मनाया जा रहा है। यह पर्व का पहला दिन है।

19 को पंचमी के दिन खरना होगा, जिसमें लोग दिनभर व्रत रखेंगे। महिलाएं शाम को सात्विक आहार ग्रहण करेंगी। 20 तारीख को छठ (षष्ठी) पूजा होगी, जो मुख्य है। 21 को सप्तमी के दिन उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा।

पूजा का समय

- 19 तारीख को षष्ठी रात 09 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगी, जो 20 तारीख को रात 09 बजकर 29 मिनट तक रहेगी।
- 20 तारीख को षष्ठी पर सूर्योदय का समय सुबह 06 बजकर 48 मिनट व सूर्यास्त का समय शाम 05 बजकर 26 मिनट रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed