फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheating of three lakh rupees from three people

Dehradun News: तीन लोगों से तीन लाख रुपये की ठगी

Sat, 24 Jun 2023 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Cheating of three lakh rupees from three people
साइबर ठगों ने तीन लोगों को अलग-अलग तरह से झांसा देकर तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। तीनों मामलों में साइबर थाने की जांच के बाद पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


--
खुद को भांजा बता ठग लिए 2.20 लाख
रिस्पना रोड के रहने वाले देवेश गुप्ता ने पुलिस को बताया, पिछले दिनों उन्हें फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को उनका भांजा बताया। उसकी आवाज भी भांजे जैसी ही लग रही थी। उसने कहा कि वह विदेश जा रहा है और वीजा में कुछ गड़गबड़ी हो गई है। इसके लिए ट्रैवल एजेंट के खाते में कुछ रुपये जमा करने हैं। उनका भांजा भी विदेश जाने वाला था। यह सोचकर कि वह भांजा ही है, उन्होंने कथित ट्रैवल एजेंट के खाते में 2.20 लाख रुपये जमा कर दिए। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 40 हजार की ठगी

यह मामला शहर कोतवाली में दर्ज किया गया है। कोतवाल विद्याभूषण नेगी के अनुसार, चंदरनगर के रहने वाले संजय श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया, उन्होंने आरबीएल बैंक का क्रेडिट कार्ड लिया था। आवेदन के वक्त लिमिट तीन लाख रुपये देने की बात कही गई थी। कार्ड मिला तो यह 50 हजार रुपये ही थी। उन्होंने कार्ड एक्टिवेट नहीं किया। इस दौरान एक व्यक्ति से फोन पर बात हुई तो उसने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। क्रेडिट कार्ड की जानकारी ली। इसके बाद खाते से 40 हजार की रकम ट्रांसफर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अस्पताल का कर्मचारी बन महिला से ठगे 60 हजार
खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताकर महिला को अपाइंटमेंट दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने 60 हजार रुपये ठग लिए। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया, सहस्रधारा रोड निवासी जागृति के अनुसार, उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। उन्होंने शहर के एक अस्पताल में दिखाने के लिए अपाइंटमेंट लेना चाहा। इंटरनेट पर खोजने पर एक नंबर मिला। उस व्यक्ति ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया। शुरुआत में कहा, उन्हें टोकन लेना होगा। इसके लिए उसने एक फॉर्म भेजा। इस पर सारी डिटेल भरवाई। कुछ देर बाद ही उनके खाते से 60 हजार रुपये निकल गए। साइबर थाने की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed