{"_id":"61bf88fe986cc3753a14b55b","slug":"cheated-the-soldier-by-luring-him-to-get-a-cheap-mobile-city-news-drn399260739","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता मोबाइल दिलाने का लालच देकर सिपाही को ही ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता मोबाइल दिलाने का लालच देकर सिपाही को ही ठगा
विज्ञापन
सस्ता मोबाइल फोन दिलाने का लालच देकर साइबर ठग ने एक सिपाही को ही ठग लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को यूपी के हाथरस से गिरफ्तार भी कर लिया। आरोप है कि ठग ने अन्य लोगों से आईपीएस और पीसीएस बनकर भी ठगी की है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस के मुताबिक गत चार अगस्त को पुलिस के सिपाही पवन शर्मा ने बताया उसकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से एक व्यक्ति आदित्य दीक्षित से हुई थी। आदित्य ने खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया और कहा कि उसे अमेजन कंपनी 80 फीसदी सस्ते दामों पर कोई भी सामान उपलब्ध कराती है। जिस पर सिपाही पवन शर्मा ने खुद के लिए एक आईफोन-12 खरीदने की इच्छा जताई। आरोपी आदित्य दीक्षित के कहने के मुताबिक पवन ने आदित्य के खाते में 12 हजार 800 और पांच हजार रुपये नगद दिए।
इसके बाद आदित्य दिक्षित ने फोन बंद कर दिया और फरार हो गया। गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास करने के बाद 18 दिसंबर को सर्विलांस की मदद से हाथरस उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। बताया कि, आरोपी आदित्य दीक्षित पुत्र देवेंद्र दीक्षित निवासी मकान नंबर राधा नगर कॉलोनी थाना सिकंदराव हाथरस उत्तर प्रदेश के खिलाफ थाना सिकंदरा राव जनपद हाथरस में ठगी, डकैती व फिरौती के दो मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।