फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheated one lakh rupees by pretending to be nephew

Dehradun News: खुद को भांजा बताकर ठगे एक लाख रुपये

Sat, 03 Feb 2024 02:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Cheated one lakh rupees by pretending to be nephew
I
विज्ञापन

II- पहले 16 लाख रुपये ट्रांसफर करने का फर्जी मैसेज भेजा
I
I
I
I साइबर ठगों ने आर्मी कैंट में तैनात एक कुक से एक लाख रुपये ठग लिए। कुक की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने जांच की जिसके बाद कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

I
I
I
Iकैंट पुलिस के अनुसार ज्ञान देव बडोनी आर्मी कैंट में कुक हैं। उन्हें पिछले दिनों एक फोन आया जिसमें उन्हें बताया गया कि वह दुबई से उनका भांजा गोलू बोल रहा है। कथित गोलू ने कहा कि वह उनके खाते में 16 लाख रुपये जमा कर रहा है। भांजा दुबई में था तो उन्हें यकीन आ गया। साइबर ठग ने उनसे खाता नंबर पूछा। इसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक मैसेज भेज दिया। यह मैसेज 16 लाख रुपये जमा करने संबंधी था। अगले दिन फिर से फोन आया कि वह दुबई में फंस गया है। उसका पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिया गया है। यहां से निकलने के लिए एक लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। भांजे को इस तरह फंसते देख ज्ञान देव बडोनी ने बताए गए खाते में एक लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद उन्होंने भांजे को फोन किया तो पता चला कि वह न तो फंसा है और न ही उसने कभी 16 लाख रुपये उनके खाते में भेजे। इस पर बडोनी ने पुलिस को शिकायत की। I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed