{"_id":"645aac98a61129c5a603d004","slug":"cheated-of-68-thousand-rupees-by-luring-the-offer-of-promotion-dehradun-news-c-5-drn1005-151288-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: प्रमोशन ऑफर में लैपटॉप देने का लालच देकर ठगे 68 हजार रुपये, ऐसे बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: प्रमोशन ऑफर में लैपटॉप देने का लालच देकर ठगे 68 हजार रुपये, ऐसे बनाया शिकार
Wed, 10 May 2023 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 04:21 PM IST
सार
पीड़ित के पास एक फोन व व्हाट्सएप मैसेज आया। कॉल करने वाले ने खुद को क्रोमा सेल्स एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट से बताते हुए कहा की अगर कोई कस्टमर 5000 हजार की शॉपिंग करता है तो उसे प्रमोशन ऑफर के तौर पर लैपटॉप मिलेगा।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को प्रमोशन ऑफर का लालच देकर खाते से 68 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत के बाद कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंट पुलिस ने बताया कि चिनप्पन भास्कर निवासी गार्डन व्यू अपार्टमेंट पंडितवाडी में रहते हैं।
विज्ञापन
बताया के पीड़ित के पास एक फोन व व्हाट्सएप मैसेज आया। कॉल करने वाले ने खुद को क्रोमा सेल्स एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट से बताते हुए कहा की अगर कोई कस्टमर 5000 हजार की शॉपिंग करता है तो उसे प्रमोशन ऑफर के तौर पर लैपटॉप मिलेगा।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित ने क्रोमा वेबसाइट से एक वैक्यूम क्लीनर खरीदा। जिसकी ऑनलाइन पेमेंट कर दी। बताया की पेमेंट करने के बाद उनके अकाउंट से तीन बार में 68 हजार रुपये निकाल लिए गए। बताया की इसके बाद उन्होंने देहरादून के क्रोमा टीम से संपर्क किया तो पता चला कि फोन करने वाले उनके टीम के सदस्य नहीं थे। कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन