{"_id":"64176c2ca464d36b760a26d5","slug":"cheated-name-of-part-time-job-dehradun-news-c-5-drn1037-107750-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: पार्ट टाइम नौकरी करने की सोच रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, ऐसा किया तो जेब हो जाएगी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: पार्ट टाइम नौकरी करने की सोच रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, ऐसा किया तो जेब हो जाएगी खाली
Mon, 20 Mar 2023 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 07:35 PM IST
सार
ठगी को लेकर प्रगति भटनागर निवासी विजय पार्क बल्लीवाला चौक ने शिकायत की है। गत 10 मार्च को व्हाट्सएप नंबर पर पार्ट टाइम जॉब से संबंधित एक मैसेज आया। इस पर विभिन्न पोस्ट लाइक कर स्क्रीनशॉट लेकर टेलीग्राम ग्रुप में शेयर करने को कहा गया।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
विस्तार
साइबर ठगों ने एक युवती को पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर ठग लिया। अलग-अलग तरह से मांग कर विभिन्न खातों में 5.12 लाख रुपये जमा करा लिए। मामले में वसंत विहार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
ठगी को लेकर प्रगति भटनागर निवासी विजय पार्क बल्लीवाला चौक ने शिकायत की है। गत 10 मार्च को व्हाट्सएप नंबर पर पार्ट टाइम जॉब से संबंधित एक मैसेज आया। इस पर विभिन्न पोस्ट लाइक कर स्क्रीनशॉट लेकर टेलीग्राम ग्रुप में शेयर करने को कहा गया। इसके बाद एक वेबसाइट पर अकाउंट बनाकर ट्रेड के नाम पर पैसा देने को कहा। इसके बाद 12 मार्च से लेकर 16 मार्च तक अलग-अलग बैंक अकाउंट में पेमेंट करवाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद कहा गया कि और पैसे इनवेस्ट करने पर ही पहले दिया गया पैसा वापस मिलेगा। पूर्व में दिए गए 5 लाख 12 हजार वापस करने के लिए दो लाख 66 हजार रुपये की डिमांड की गई। इस दौरान युवती को समझ आया कि धोखाधड़ी हो रही है। तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन