{"_id":"63f13339b78d75678a00170a","slug":"cheated-job-airlines-dehradun-news-c-5-drn1037-81935-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगे एक लाख, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगे एक लाख, मुकदमा दर्ज
Sun, 19 Feb 2023 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 05:20 PM IST
सार
31 जनवरी को मोबाइल एप पर अपना नंबर पंजीकृत कराया। इसके बाद एक युवक ने महिला को फोन कर कहा कि इंडिगो एयरलाइंस में उनका चयन हुआ है। रजिस्ट्रेशन के लिए महिला को आधार कार्ड, पैन कार्ड और 1500 रुपये जमा कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी पाने के चक्कर में महिला साइबर ठगों के जाल में फंस गई। ठगों ने महिला से 1.01 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं मिलने पर महिला ने एयरलाइंस से संपर्क किया तो ठगी का पता चला। साइबर थाने की जांच के बाद डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
तेगबहादुर रोड की रहने वाली महिला जॉब की तलाश कर रही थी। 31 जनवरी को मोबाइल एप पर अपना नंबर पंजीकृत कराया। इसके बाद एक युवक ने महिला को फोन कर कहा कि इंडिगो एयरलाइंस में उनका चयन हुआ है। रजिस्ट्रेशन के लिए महिला को आधार कार्ड, पैन कार्ड और 1500 रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। महिला ने यूपीआई के माध्यम से एक नंबर पर रकम जमा करा दी। इसके बाद तीन फरवरी को सिक्योरिटी के नाम पर 11 हजार रुपये मांगे गए। इंपलाई ट्रेनिंग सिक्योरिटी के नाम पर 19,500 रुपये अलग से जमा कराए गए।
विज्ञापन
चार फरवरी को 25 हजार रुपये कर्मचारी आईडी, गेट पास और अकाउंट खोलने के नाम पर जमा करा लिए गए। इसके बाद 35 हजार रुपये और मांगे गए। महिला ने अलग-अलग नंबरों पर ये रकम भेजी। इसके बाद महिला को शक हुआ तो उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस के कार्यालय से संपर्क किया। यहां से पता चला कि एयरलाइंस में उनकी नियुक्ति नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि साइबर ठग ने एक लाख रुपये से अधिक की रकम उनसे हड़पी।
विज्ञापन