{"_id":"68687583e52f3f3cf3068536","slug":"cheaper-electricity-bill-will-come-next-month-uttarakhand-news-in-hindi-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए कुछ राहत की खबर, अगले महीने आएगा सस्ता बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए कुछ राहत की खबर, अगले महीने आएगा सस्ता बिल
Sat, 05 Jul 2025 06:24 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 05 Jul 2025 06:24 AM IST
सार
प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। हर बिल में 81 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
electric bill electricity bill new
- फोटो : istock
विस्तार
प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने बिजली का सस्ता बिल मिलेगा। यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत 81 पैसे प्रति यूनिट तक छूट दी है।यूपीसीएल बाजार से हर माह जो बिजली खरीदता है उसी हिसाब से उपभोक्ताओं से वसूली की जाती है।
विज्ञापन
नियामक आयोग की ओर से तय दरों से अधिक पर बिजली खरीदने पर उतनी ही रकम की वसूली की जाती है जबकि इससे कम दरों पर एफपीपीसीए के तहत बिजली खरीदने पर उतनी रकम की छूट दी जाती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath: तीन घंटे रुकी यात्रा, गंगोत्री-यमुनोत्री-बदरीनाथ हाईवे बाधित; रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की चेतावनी
विज्ञापन
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि इस बार उपभोक्ताओं को 112 करोड़ रुपये लौटाए जाएंगे। यानी हर बिल में 81 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट मिलेगी। इससे पहले मई माह में भी यूपीसीएल ने 89 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट दी थी।