फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra halted for three hours Gangotri-Yamunotri-Badrinath highway disrupted Heavy rain warning in Ru

Kedarnath: तीन घंटे रुकी यात्रा, गंगोत्री-यमुनोत्री-बदरीनाथ हाईवे बाधित; रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की चेतावनी

Sat, 05 Jul 2025 02:30 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: विकास कुमार Updated Sat, 05 Jul 2025 02:30 AM IST
सार

मौसम विभाग ने शनिवार को बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और चमोली जनपद में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra halted for three hours Gangotri-Yamunotri-Badrinath highway disrupted Heavy rain warning in Ru
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बारिश के कारण शुरू हुई दुश्वारियां रुक नहीं रही हैं। शुक्रवार को भी भूस्खलन और मलबा आने के कारण केदारनाथ यात्रा तीन घंटे के लिए रोकनी पड़ी। गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे भी बाधित रहे। प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कुल 79 सड़कें बंद हैं।

विज्ञापन

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी गदेरे में पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आ गया। इस कारण करीब तीन घंटे तक यात्रा बंद रही। इस दौरान यात्रियों को गौरीकुंड में ही रोका गया, जबकि केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को भीमबली और जंगलचट्टी में रोका गया। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद पैदल यात्रा दोबारा शुरू हो पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा भूस्खलन क्षेत्र में मलबा आने से शुक्रवार सुबह करीब दो घंटे यातायात बंद रहा। यमुनोत्री हाईवे पिछले छह दिनों से बंद पड़ा है। भटवाड़ी के पपड़गाड के पास गंगोत्री हाईवे का करीब 25 मीटर हिस्सा एक बार फिर धंस गया, जिससे लगभग आठ घंटे तक आवाजाही बंद रही।

विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने शनिवार को बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और चमोली जनपद में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पर्वतीय जनपदों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed