फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chaudhary Yashveer singh will become Farmers Commission Chairman

चौधरी यशवीर होंगे किसान आयोग के अध्यक्ष 

Fri, 16 Dec 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 16 Dec 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Yashveer singh will become Farmers Commission Chairman
हरीश रावत - फोटो : file photo

किसान आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सात गैर सरकारी सदस्यों को नामित किए जाने संबंधी आदेश पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति जता दी है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह आयोग के पहले अध्यक्ष होंगे। वहीं, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी और लक्ष्मण सिंह मनराल आयोग के उपाध्यक्ष होंगे। इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी हो सकता है। गौरतलब है कि गैरसैंण विधानसभा सत्र में उत्तराखंड किसान आयोग विधेयक-2016 पारित किया गया था।
विज्ञापन


इस विधेयक के आधार पर किसान आयोग के गठन की प्रक्रिया चल रही थी। आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सात गैर सरकारी सदस्यों को राज्य सरकार द्वारा नामित किए जाने का प्रावधान है। प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और गैर सरकारी सदस्यों को नामित करने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर केवल अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. रणवीर सिंह का हस्ताक्षर होना बाकी रह गया है। आयोग के सदस्य के रूप में सरकार की ओर से मानचंद त्यागी, अल्लादिया, सुक्खा सिंह, राजेंद्र सिंह, किरत सिंह, प्रकाश तिवारी और किशोर सिंह का नाम प्रस्तावित किया है। जीओ जारी होने के पहले सदस्यों के नाम में बदलाव भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed