फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   charge penalty on engineering college.

फीस नहीं लौटाई, अब कॉलेज भरेगा जुर्माना

Tue, 23 Sep 2014 09:21 AM IST
अमर उजाला, रोशनाबाद (हरिद्वार)
अमर उजाला, रोशनाबाद (हरिद्वार) Updated Tue, 23 Sep 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
charge penalty on engineering college.

रुड़की के एक इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा दाखिले की फीस वापस न करने पर जिला उपभोक्ता फोरम ने कॉलेज पर फीस एवं जुर्माने की धनराशि सहित एक लाख 25 हजार रुपये का शिकायतकर्ता को देने के आदेश किए।

विज्ञापन


छात्र पवन नैलवाल पुत्र कैलाश चंद्र निवासी काशीपुर उधमसिंह नगर ने उपभोक्ता फोरम में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की (कोर) और उत्तराखंड टैक्नीकल विश्वविद्यालय सहित एआईसीटीई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


फीस के साथ 18 हजार जुर्माना
शिकायत में कहा कि उसने एआईसीटीई की ओर से आयोजित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा पास की थी। इसके बाद पवन ने कालेज ऑफ इंजनीयरिंग रुड़की (कोर) में वर्ष 2012 में बीटेक में दाखिला लिया था। कॉलेज में प्रवेश के दौरान पवन ने दाखिले की फीस 01 लाख छह हजार 500 रुपये जमा कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पवन ने दूसरे शिक्षण संस्थान में प्रवेश ले लिया था। दूसरे संस्थान में प्रवेश मिल जाने के कारण पवन ने दाखिले के समय कोर कॉलेज में जमा की फीस वापस मांगी, लेकिन कोर कॉलेज ने फीस लौटाने से साफ इंकार कर दिया।

फीस वापस न मिलने पर पवन ने जिला उपभोक्ता फोरम में इंजीनियरिंग कॉलेज पर फीस वापस न देने का आरोप लगाते हुए यूके टेक्नीकल विश्वविद्यालय और एआईसीटीइ के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की थी। फोरम ने विपक्षियों के खिलाफ नोटिस जारी किए।

कॉलेज का तर्क
विपक्षी कॉलेज ने अपने जवाब में कहा कि शिकायतकर्ता ने दूसरे कॉलेज में प्रवेश की सूचना नहीं दी थी। इस कारण कॉलेज की सीट खाली रहने से फीस वापस नहीं होगी।


दोनों पक्षों को सुनने के बाद उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष आरपी पांडेय, सदस्य प्रदीप पालीवाल ने कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की कोर को शिकायतकर्ता को एक लाख 25 हजार का हर्जाने सहित अदा करने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed