फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra Will peak in first week of June, pilgrims number increases and situation will be more dire

चारधाम यात्रा 2022: तीर्थयात्री बढ़े तो और विकट होंगे हालात, जून के पहले सप्ताह में चरम पर रहेगी यात्रा

Wed, 11 May 2022 03:43 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 11 May 2022 03:43 PM IST
सार

यमुनोत्री व गंगोत्री में अभी तक प्रतिदिन 6 से 7 हजार तक तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद यात्रा मार्गों पर भारी अव्यवस्थाएं हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे के साथ ही यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भी तीर्थयात्रियों को जाम से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Chardham Yatra Will peak in first week of June, pilgrims number increases and situation will be more dire
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में जून के पहले सप्ताह में यात्रा चरम पर रहेगी। अनुमान है कि इस दौरान प्रतिदिन 11 से 12 हजार यात्री पहुंचेंगे। इस दौरान व्यवस्थाएं बनाए रखना प्रशासन के लिए चुनौती भरा होगा। प्रशासन का कहना है कि सीमित संसाधनों में भी बेहतर व्यवस्थाएं बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा धीरे-धीरे गति पकड़ रही है। अभी तक यमुनोत्री व गंगोत्री में प्रतिदिन 6 से 7 हजार तक तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद यात्रा मार्गों पर भारी अव्यवस्थाएं हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे के साथ ही यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भी तीर्थयात्रियों को जाम से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ते ही हालात और विकट हो सकते हैं। 
विज्ञापन


सबसे बड़ी समस्या धामों में पार्किंग, स्वास्थ्य संबंधी जांच, शौचालय व सफाई व्यवस्था होगी। इसके अलावा हाईवे पर जाम भी परेशानी का सबब बनेगा। जिला मुख्यालय में अक्सर पेट्रोल पंपों पर डीजल, पेट्रोल की किल्लत बनी रहती है। इस दौरान यह समस्या और गंभीर हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...साहसी दुल्हन : बराती मांगते रहे माफी, परिजनों ने की माफ करने की गुजारिश, पर दूल्हे की इस हरकत से गुस्साई लड़की ने लौटा दी बरात 

धामों में सुविधाएं सीमित हैं। यात्रियों की संख्या अधिक होने पर थोड़ा दिक्कतें होंगी। यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। सीमित संसाधनों में बेहतर सुविधाएं देने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। -अभिषेक रूहेला, डीएम उत्तरकाशी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed