फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bride took a big decision on wedding day, groom was drunk, bride returned procession

साहसी दुल्हन : बराती मांगते रहे माफी, परिजनों ने की माफ करने की गुजारिश, पर दूल्हे की इस हरकत से गुस्साई लड़की ने लौटा दी बरात 

Thu, 12 May 2022 08:12 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कण्वघाटी (कोटद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, कण्वघाटी (कोटद्वार) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 12 May 2022 08:12 AM IST
सार

कोटद्वार भाबर के झंडीचौड़ पूर्वी में एक शादी का मामला चर्चा में है। यहां चर्चा दुल्हन के साहस की हो रही है, जिसने अपनी बरात लौटा दी। दूल्हे की एक गलती के कारण पूरी बरात को लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
Bride took a big decision on wedding day, groom was drunk, bride returned procession
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

भाबर के झंडीचौड़ पूर्वी क्षेत्र में एक दुल्हन ने शराब के नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों ने दुल्हन को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। अंत में दुल्हन ने पूरी बरात को लौटा दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दुल्हन की हिम्मत और निर्णय की लोग सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन


पौड़ी जिले के एक गांव से मंगलवार शाम को बरात झंडीचौड़ पूर्वी गांव में आई थी। जैसे ही बरात घर के पास पंडाल में पहुंची और दूल्हा घोड़े से उतरा तो वह लड़खड़ा गया। पता चला कि वह नशे में है। कुछ ही देर में यह बात दुल्हन के कानों तक पहुंच गई। पुष्टि के बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


दुल्हन के निर्णय से बरातियों में हड़कंप मच गया। दुल्हन पक्ष के लोग भी परेशान हो गए। उन्होंने इसे दूल्हे की गलती बताते हुए दुल्हन से उसे माफ करने की बात कही। बरातियों ने भी माफी मांगते हुए दुल्हन को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरात को भोजन कराया और बैरंग लौटा दिया

दुल्हन पक्ष ने बरात को भोजन कराया और बैरंग लौटा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बरात का जब स्वागत हो रहा था तो तब भी दूल्हा इतने नशे में था कि वह ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। दुल्हन का कहना था कि जो युवक शादी में भी नशा करके आया हो, उसके साथ वह पूरा जीवन कैसे बिता पाएगी। 

ये भी पढ़ें...निर्दयी पिता ने मासूम की हत्या: पत्नी से लड़ाई में चार माह की बेटी को जमीन पर पटका, मां का विलाप देख लोगों की छलकीं आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed