फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra Traffic stopped for Gangotri Yamunotri Dham after 8 pm police made a traffic plan Uttarakhand

Chardham yatra: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में रात आठ बजे के बाद आवाजाही बंद, पुलिस ने बनाया नया ट्रैफिक प्लान

Tue, 02 May 2023 12:10 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 02 May 2023 12:10 AM IST
सार

गंगोत्री धाम के भटवाड़ी बैरियर से रात 8:30 बजे बाद वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं यमुनोत्री धाम के दोबाटा बड़कोट बैरियर से वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही गंगोत्री यात्रा रूट पर धराली में रात 10, झाला में 9.30, नगुण में 10 बजे से यात्रा वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

विज्ञापन
Chardham yatra Traffic stopped for Gangotri Yamunotri Dham after 8 pm police made a traffic plan Uttarakhand
गंगोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने चारधाम यात्रा के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। प्लान के तहत रात आठ बजे के बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम से यात्रियों का किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं होगा। वहीं रात 10 से सुबह 4 बजे तक यात्रा वाहनों के संचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी।

विज्ञापन

पुलिस अधिक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। प्लान के तहत गंगोत्री धाम के भटवाड़ी बैरियर से रात 8:30 बजे बाद वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं यमुनोत्री धाम के दोबाटा बड़कोट बैरियर से वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही गंगोत्री यात्रा रूट पर धराली में रात 10, झाला में 9.30, नगुण में 10 बजे से यात्रा वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chardham yatra 2023: सरकार ने जारी की घोड़े-खच्चरों के संचालन के लिए एसओपी, यात्रा मार्गों पर अधिकतम संख्या तय

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यमुनोत्री रूट पर जानकीचट्टी में रात 9, खरादी में 10 और ब्रहमखाल में 10 बजे से वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। एसपी ने बताया कि इन दिनों पहाड़ों में लगातार बारिश जारी है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। प्लान को यात्रा रूटों पर लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed