{"_id":"64820ee8f4c10fd2a70775d5","slug":"chardham-yatra-three-pilgrims-died-of-heart-attack-during-visited-yamunotri-dham-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम आए तीन श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत, दो दर्जन से ज्यादा हुई मृतकों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम आए तीन श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत, दो दर्जन से ज्यादा हुई मृतकों की संख्या
Thu, 08 Jun 2023 10:59 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 08 Jun 2023 10:59 PM IST
सार
Yamunotri Dham pilgrims death News: मृतक गुजरात, तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। धाम में मृतकों की संख्या दो दर्जन से अधिक पहुंच गई है।
विज्ञापन
हार्ट अटैक मौत
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए आए तीन श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक गुजरात, तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पटेल पुरुषोत्तम भाई पुत्र श्री गोकल चन्द उम्र 56 वर्ष निवासी मैसाणा गुजरात की दर्शन के बाद बड़कोट एक होटल में तबीयत खराब हो गई, जबकि दर्शन से पहले पी श्रीनिवासन पुत्र निवासी चेनन्डा कपन बेल्लोर तमिलनाडु की एक होटल में तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
Uttarakhand: इन दो मंदिरों में लागू हुआ ड्रेस कोड, अमर्यादित कपड़ों में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं
विज्ञापन
इन्हें सीएचसी बड़कोट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तीसरा तीर्थयात्री मोहन यादव पुत्र श्री लट्ट यादव उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम चिन्तामन चक जिला देवरिया उत्तर प्रदेश को सांस लेने में दिक्कत आई। उन्हें जानकी चट्टी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। धाम में मृतकों की संख्या दो दर्जन से अधिक पहुंच गई है। थाना प्रभारी गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि तीनों के शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन