फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham yatra Landslide zones on Chardham Yatra route have almost doubled since last year Uttarakhand News

Chardham Yatra: पिछले साल से करीब दोगुने हुए यात्रा मार्ग पर भूस्खलन जोन, ये है सबसे अधिक संवेदनशील जगह

Tue, 22 Apr 2025 11:38 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Apr 2025 11:38 AM IST
सार

Chardham Yatra: यात्रा मार्ग पर पिछले साल से करीब दोगुने भूस्खलन जोन है। पुलिस के सर्वे में 66 भूस्खलन जोन की संख्या है। सबसे अधिक भूस्खलन जोन चमोली में है।

विज्ञापन
Chardham yatra Landslide zones on Chardham Yatra route have almost doubled since last year Uttarakhand News
भूस्खलन जोन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा मार्ग पर दुश्वारियां इस बार भी कम नहीं होंगी। पिछले साल से इस साल मार्ग पर भूस्खलन जोन की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। पिछले साल कुल 35 क्षेत्र ऐसे थे जहां पर भूस्खलन का खतरा था, लेकिन इस बार इनकी संख्या 66 हो गई है।

विज्ञापन

हालांकि, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने इन जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। साथ ही पुलिस इन स्थानों पर अपने स्तर से भी यात्रियों की मदद करने के लिए तैयार है। जिन जगहों पर वैकल्पिक मार्ग नहीं हैं, वहां पर संबंधित संस्था की जेसीबी और बीआरओ की टीम मौजूद रहेगी। ताकि, यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन


यात्रा मार्ग पर भूस्खलन जोन का भी कराया गया सर्वे
पुलिस ने अपनी ओर से यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके चलते विभिन्न अधिकारियों को अब व्यवस्थाओं को परखने की जिम्मेदारी भी दे दी गई है। साथ ही विभिन्न स्थानों पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात करने संबंधी आदेश भी पुलिस मुख्यालय ने जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस ने यात्रा मार्ग पर भूस्खलन जोन का सर्वे भी कराया है। इनमें 28 क्षेत्र ऐसे हैं जहां से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वहां पर पुलिस को तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही सड़क निर्माण का काम करने वाली संस्थाओं के बुलडोजर आदि को भी खड़ा किया गया है। ताकि, जल्द से जल्द मलबा हटाकर यात्रा को सुचारू कराया जा सके।

किस जिले में कितने हैं भूस्खलन स्थल

उत्तरकाशी 09
टिहरी 20
चमोली 18
रुद्रप्रयाग 14
पौड़ी 03
देहरादून 02

 

49 ब्लैक स्पॉट हैं मार्ग पर, किया गया सुधारीकरण

यात्रा मार्ग पर विभिन्न जिलों में कुल 49 ब्लैक स्पॉट हैं। यहां पर बीते सालों में घातक दुर्घटनाएं हुई हैं। इन सभी जगहों पर पुलिस और संबंधित विभागों की ओर से सुधारीकरण का काम किया गया है। कई स्थान ऐसे हैं जहां पर अब मार्ग चौड़ा हो गया है। इन जगहों पर इसके बाद कोई दुर्घटना नहीं हुई है। जबकि, बहुत सी जगहों पर हाल ही में क्रैश बैरियर लगा दिए गए हैं। ताकि, संभावित दुर्घटनाओं को होने से रोका जा सके। इनमें सबसे अधिक ब्लैक स्पॉट हरिद्वार जिले में हैं। ज्यादातर हाईवे पर ही मौजूद हैं। हालांकि, कई जगहों पर ट्रैफिक लाइट लगाकर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है। ताकि, यहां वाहनों की गति को कम रखकर दुर्घटना से बचाया जा सके।

इन जिलों में हैं ब्लैक स्पॉट

उत्तरकाशी 04
टिहरी 07
रुद्रप्रयाग 01
देहरादून- 03
हरिद्वार 35

ये भी पढे़ं...Uttarakhand News:  उद्योगों में अगस्त तक लग जाएंगे स्मार्ट मीटर, नियामक आयोग ने दिए निर्देश

ब्लैक स्पॉट और भूस्खलन स्थलों पर सुधारीकरण काम संबंधित विभागों से करा दिया गया है। साथ ही विभिन्न स्थानों पर पुलिस भी भ्रमणशील रहेगी। ताकि, समय रहते यात्रियों की मदद की जा सके। यात्रा कराने के लिए पुलिस की ओर से सभी तैयारियां इस वक्त लगभग अंतिम चरण में हैं। - राजीव स्वरूप, आईजी, गढ़वाल रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed