फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026 Real-time monitoring of helicopter services is being conducted through the ICCCC

Chardham Yatra: आईसीसीसीसी के जरिये हो रही हेली सेवा की रियल टाइम मॉनिटरिंग, खराब मौसम में मिल रहा अलर्ट

Mon, 11 May 2026 10:19 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 11 May 2026 10:19 PM IST
सार

आईसीसीसीसी में तैनात डीजीसीए, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और यूकाडा की छह सदस्यीय टीम एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के साथ समन्वय स्थापित कर हेली संचालन को सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने में जुटी है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2026 Real-time monitoring of helicopter services is being conducted through the ICCCC
हेलीकॉप्टर - फोटो : एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व हेली सेवाओं के सुचारु संचालन के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण का एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसीसी) सक्रिय भूमिका निभा रहा है। देहरादून स्थित सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट में स्थापित इस केंद्र से खराब मौसम में भी हेली सेवाओं की सभी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन


आईसीसीसीसी में तैनात नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए), भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और यूकाडा की छह सदस्यीय टीम एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के साथ समन्वय स्थापित कर हेली संचालन को सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने में जुटी है। केंद्र से हेली रूट, ट्रैकिंग डिवाइस और प्रत्येक हेली ट्रिप, शटल सेवा की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी हेली रूटों पर स्थापित पीटीजेड कैमरों के माध्यम से हेलिकॉप्टरों की लैंडिंग व टेकऑफ पर नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्यवाही संभव हो सके।
विज्ञापन


यूकाडा के सीईओ डॉ.आशीष चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम हेली यात्रा को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुरक्षित, सरल और सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है। डीजीसीए के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सहस्त्रधारा और सिरसी में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां डीजीसीए और आईएमडी के अधिकारी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra: चरम पर श्रद्धालुओं का उत्साह; 23 दिन में दर्शन करने वालों का आंकड़ा 11 लाख पार

Trending Videos

उन्होंने कहा कि प्रत्येक हेली उड़ान की रियल टाइम मॉनीटरिंग की जा रही है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक शटल सेवा को मंजूरी दी जा रही है। खराब मौसम, विजिबिलिटी व सुरक्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी हेली सेवाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

यूकाडा के आंकड़ों के अनुसार 22 अप्रैल से अब तक 21 हजार से अधिक श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से चारधाम यात्रा कर चुके हैं। फाटा, गुप्तकाशी और सिरसी से संचालित शटल सेवाओं के जरिए 17,976 यात्रियों को दर्शन कराए गए हैं, जबकि 10 मई तक चार्टर्ड सेवाओं के माध्यम से 3,974 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं।

अब तक फ्रॉड की कोई शिकायत नहीं
यूकाडा अधिकारियों के अनुसार चारधाम यात्रा के दौरान हेली टिकट बुकिंग में अब तक किसी प्रकार की धोखाधड़ी की शिकायत सामने नहीं आई है। श्रद्धालु आईआरसीटीसी के आधिकारिक पोर्टल माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं। अभी तक फ्रॉड की एक भी शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed