फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026 Palanquin departure from Omkareshwar Temple Ukhimath for Kedarnath Dham

Kedarnath Dham: ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की उत्सव डोली, ऊखीमठ से गूंजे जयकारे

Sun, 19 Apr 2026 10:35 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 19 Apr 2026 10:35 AM IST
सार

Chardham Yatra 2026: आगामी 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे शुभ मुहूर्त में केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इससे पहले आज शीतकालीन गद्दीस्थल से धाम के लिए बाबा की डोली रवाना हो गई है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2026 Palanquin departure from Omkareshwar Temple Ukhimath for Kedarnath Dham
बाबा केदार की उत्सव डोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया भी आज शुरू हो गई है। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली सुबह शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर से भव्य रूप में धाम के लिए रवाना हो गई। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और परंपरागत रीति-रिवाजों के बीच मंदिर की परिक्रमा कर डोली आगे बढ़ी।

विज्ञापन


इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। डोली प्रस्थान के दौरान सुबह से ही ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु डोली के साथ पैदल यात्रा पर भी निकले।

विज्ञापन

Chardham Yatra: अक्षय तृतीया पर आज से चारधाम यात्रा का होगा आगाज, खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन


आठ कुंतल फूलों से सजाया ओंकारेश्वर मंदिर

मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। ओंकारेश्वर मंदिर को आठ कुंतल फूलों से सजाया गया। शनिवार रात्रि को भैरवनाथ की पूजा हुई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डोली ऊखीमठ से प्रस्थान कर गुप्तकाशी पहुंचेगी, जहां विश्वनाथ मंदिर में कुछ समय विश्राम कर श्रद्धालुओं को दर्शन देगी। इसके बाद डोली फाटा के लिए रवाना होगी, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। डोली यात्रा के अगले चरण में 20 अप्रैल को सुबह फाटा से प्रस्थान कर गौरीकुंड स्थित गौरीमाई मंदिर पहुंचेगी और वहीं रात्रि विश्राम करेगी।

21 अप्रैल को सुबह गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर डोली मंदिर भंडार पहुंचेगी। इसके बाद 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे, जिसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ होगा। प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति द्वारा यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed