Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026 More than 30 lakh devotees have registered for Chardham Yatra

Chardham Yatra : तीस लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण, GMVN के विश्राम गृहों में अब तक नौ करोड़ की बुकिंग

Fri, 08 May 2026 07:51 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 08 May 2026 07:51 AM IST
सार

चारधाम यात्रा में अब तक तीस लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। जीएमवीएन के विश्राम गृहों में अब तक नौ करोड़ की बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2026 More than 30 lakh devotees have registered for Chardham Yatra
चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, बीते वर्ष की तुलना में इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की नया रिकॉर्ड बनाएगी। यात्रा के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पंजीकरण कर रहे हैं। यात्रा मार्गों पर जीएमवीएन के विश्राम गृहों में अब तक नौ करोड़ की बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन

महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृहों में 16 फरवरी 2026 से ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई थी। अब तक 9.9 लाख की बुकिंग हो चुकी है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से 30 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।

विज्ञापन


इनमें नौ लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण के लिए registrationandtouristcare.uk.gov.in या TouristCare UK मोबाइल एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार, विकासनगर में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अनियमितताएं मिलने पर 23 मदरसों की रोकी सरकारी सहायता राशि, दस संचालकों ने दिया बंदी का नोटिस

यात्रा के दौरान क्यूआर कोड चेकपोस्ट पर स्कैन होगा और बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को वापस भेजा जाएगा। कहा कि 50 साल से अधिक आयु वाले श्रद्धालु हेल्थ स्क्रीनिंग सेंटर पर जांच अवश्य कराएं। उन्होंने तीर्थयात्रियों से आग्रह किया कि धामों में स्वच्छता बनाने में सहयोग करें। धामों की पवित्रता बनाए रखना हम सभी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed