Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026: Green Card fee can also be paid through UPI Uttarakhand news

चारधाम यात्रा 2026: ग्रीनकार्ड शुल्क का भुगतान UPI से भी होगा, ऑनलाइन सिस्टम बंद होने पर ऑफलाइन भी तैयार होंगे

Sun, 07 Dec 2025 12:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 07 Dec 2025 12:26 PM IST
सार

चारधाम यात्रा 2026 में ग्रीनकार्ड शुल्क का भुगतान यूपीआई से भी होगा। ऑनलाइन सिस्टम बंद होने पर ऑफलाइन भी ग्रीनकार्ड तैयार होंगे। आरटीओ देहरादून ने यात्रा तैयारियों को लेकर बैठक की।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2026: Green Card fee can also be paid through UPI Uttarakhand news
चारधाम यात्रा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अगले साल होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर परिवहन विभाग ने बैठक में निर्णय लिया कि ग्रीन कार्ड का शुल्क भुगतान यूपीआई के माध्यम से भी हो सकेगा। आरटीओ प्रशासन व चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी संदीप सैनी की अध्यक्षता में बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि इस साल की भांति अगले साल भी एआरटीओ कार्यालय रुड़की का ग्रीन कार्ड सेंटर नारसन चेकपोस्ट पर ही होगा। ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड साइट पर तकनीकी खराबी आने पर वाहनों का मैन्युअल ग्रीन कार्ड बनेगा। अभी ग्रीन कार्ड का शुल्क नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा होता है। वाहन चालकों व तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए यूपीआई के माध्यम से भी शुल्क जमा कराने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि ऑनलाइन ग्रीन कार्डजारी करने के बाद वाहन चालक को ग्रीन कार्ड का प्रिंट निकालने के लिए लिंक वॉट्सएप, मैसेज के माध्यम से भेजा जाएगा। इससे उसे असुविधा नहीं होगी। आगामी चारधाम यात्रा के लिए अस्थायी चेकपोस्टों व कार्यालयों में सफाई के लिए संबंधित नगर निगम से समन्वय स्थापित करते हुए व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सेफ्टी-सिक्योरिटी के सवाल में फंस गई आयोग की PCS परीक्षा, हाईकोर्ट ने कहा- संशोधित परिणाम हो जारी

अस्थायी चेकपोस्ट तपोवन के विपरीत दिशा में होने के कारण जाम की स्थिति पैदा न हो। जनसुरक्षा के दृष्टिगत उस चेकपोस्ट को नजदीक में ही कहीं अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए एआरटीओ टिहरी, एआरटीओ ऋषिकेश, पुलिस, प्रशासन की टीम का संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट नोडल अधिकारी, चारधाम यात्रा कार्यालय को भेजनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed