{"_id":"67e56dd7398c8991a4052b40","slug":"chardham-yatra-2025-pilgrims-will-get-prasad-in-jute-and-cloth-bags-polythene-not-allowed-2025-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: बदरी-केदार धाम में नहीं चलेगी पॉलिथीन...यात्रियों को जूट और कपड़े के बैग में मिलेगा प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: बदरी-केदार धाम में नहीं चलेगी पॉलिथीन...यात्रियों को जूट और कपड़े के बैग में मिलेगा प्रसाद
Thu, 27 Mar 2025 08:57 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 27 Mar 2025 08:57 PM IST
सार
ardham Yatra 2025: मंदिर समिति के मां चंद्रबदनी मंदिर यात्री विश्राम गृह में स्वयंसेवी संस्था सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान समिति के कर्मचारियों को प्रसाद के बॉक्स व थैलियां बनाने का प्रशिक्षण दे रहा है।
विज्ञापन
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में अब पॉलिथीन नहीं चलेगी। इसके बजाए जूट और कपड़े के बैग मिलेंगे। दोनों धामों का प्रसाद भी इन्हीं बैग में मिलेगा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने इन बैग के निर्माण के लिए देहरादून में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।
विज्ञापन
मंदिर समिति के मां चंद्रबदनी मंदिर यात्री विश्राम गृह में स्वयंसेवी संस्था सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान समिति के कर्मचारियों को प्रसाद के बॉक्स व थैलियां बनाने का प्रशिक्षण दे रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बीकेटीसी के अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने प्रशिक्षण कार्यशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में प्रसाद के लिए जूट एवं कपड़े की थैलियों को प्रोत्साहित किए जाने से तीर्थ यात्री व आमजन पॉलिथीन में प्रसाद बैग का प्रयोग में नहीं करेगा, जिससे हिमालयी पर्यावरण का संरक्षण हो सकेगा।
विज्ञापन
Chardham Yatra: यात्रा के लिए 12 भाषाओं में SOP जारी, चिकित्सीय मदद के लिए 104 नंबर, जानें जरूरी सलाह
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से बीकेटीसी कर्मचारियों की भी कार्य क्षमता विकसित होगी एवं समय-समय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बीकेटीसी कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट भी मौजूद रहे।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने 20 मार्च को कार्यशाला का शुभारंभ किया था। निरीक्षण के दौरान सरस्वती स्वरोजगार संस्थान अध्यक्ष प्रदीप डोभाल, संरक्षक एडी डोभाल, प्रशिक्षक रंजना गिरी, खुशबू, निधि प्रजापति, बदरीनाथ केदारनाथ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रबंधक किशन त्रिवेदी मौजूद रहे।