फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 Pilgrims can Do offline registration from today in Haridwar Rishikesh

Chardham Yatra: पहले दिन 10419 ने कराया ऑफलाइन पंजीकरण, हरिद्वार-ऋषिकेश समेत चार जगह लगे 65 काउंटर

Mon, 28 Apr 2025 09:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Apr 2025 09:50 PM IST
सार

Chardham Yatra 2025: 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा आगाज हो जाएगा। इसके बाद दो मई को केदारनाथ व चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Pilgrims can Do offline registration from today in Haridwar Rishikesh
चारधाम यात्रा पंजीकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण सोमवार से शुरू हो गए हैं। पहले दिन हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर, विकासनगर में 10419 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया। ऑनलाइन और ऑफलाइन को मिलाकर पंजीकरण का आंकड़ा 22 लाख पार हो चुका है।

विज्ञापन


30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा आगाज हो जाएगा। इसके बाद दो मई को केदारनाथ व चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


ऑफलाइन पंजीकरण के लिए चारधाम यात्रा मार्ग के प्रवेश द्वार हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर व विकासनगर में 65 पंजीकरण काउंटर खोले गए हैं, लेकिन पहले दिन पंजीकरण करने वालों की संख्या सीमित होने के कारण पूरे काउंटर नहीं खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarkashi: चारधाम यात्रा से पहले अच्छी खबर...सीएम धामी के हेलीकॉप्टर ने की यमुनोत्री हेलीपैड पर सफल लैंडिंग

सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर पंजीकरण काउंटर बढ़ाए जाएंगे। हरिद्वार में 3940, ऋषिकेश में 6477, विकासनगर में दो यात्रियों ने पंजीकरण कराया। जबकि 20 मार्च से लेकर 28 अप्रैल तक 21,92,031 तीर्थयात्री ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed