फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 Lottery draw Mastram Joshi bus will depart first with pilgrims

Chardham Yatra 2025: निकाली गई लॉटरी...सबसे पहले मस्तराम जोशी की बस तीर्थयात्रियों को लेकर होगी रवाना

Thu, 10 Apr 2025 11:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Apr 2025 11:55 PM IST
सार

Chardham Yatra 2025: संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से पूजा-अर्चना करने के बाद 1725 वाहनों की लॉटरी निकाली गई।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Lottery draw Mastram Joshi bus will depart first with pilgrims
- फोटो : AdobeStock

विस्तार

ऋषिकेश में आईएसबीटी स्थित एक होटल में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से लॉटरी निकाली गई। जिसमें चारधाम यात्रा पर जाने के लिए मस्तराम जोशी की बस का पहला नंबर निकाला। कुल 1725 बसों की लॉटरी निकाली गई। 500 बसों को स्थानीय रूटों पर संचालन के लिए रखा गया है।

विज्ञापन


संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की ओर से पूजा-अर्चना करने के बाद 1725 वाहनों की लॉटरी निकाली गई। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष संजय शास्त्री, टिहरी गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, यातायात एवं पर्यटन विकास सहकारी संघ के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने लॉटरी की पर्ची निकाली।
विज्ञापन


पहली लॉटरी मस्तराम जोशी की निकली। सबसे पहले जोशी की बस (यूके 12पीबी 0181) तीर्थयात्रियों को लेकर चारधाम की यात्रा पर रवाना होगी। उसके बाद नितिन रावत की बस (यूके 15पीए 1455) रवाना होगी। तीसरी बस यातायात कंपनी (यूके 07सीसी 493) की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोटेशन के अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी ने बताया कि चारधाम यात्रा में बसों के सुव्यवस्थित तरीके से संचालन के लिए लॉटरी निकाली जाती है। लॉटरी के क्रमानुसार ही बसों का संचालन होता है। कहा कि चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को मांग के अनुसार तुरंत वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। समिति के पास कुल 2225 बसों का बेड़ा है। इस अवसर पर नवीन तिवाड़ी, अजय बधानी, योगेश उनियाल, जसपाल भंडारी, यशपाल राणा, प्रेमपाल सिंह बिष्ट, दयाल सिंह भंडारी, आशुतोष तिवाड़ी, बृजेश उनियाल आदि मौजूद रहे।
 

Chardham Yatra 2025: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानिए कितना रहेगा शुल्क

इन कंपनियों की बसों की निकाली गई लॉटरी

जीएमओयू, टीजीएमओयू, यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ, सीमांत सहकारी संघ, रूपकुंड पर्यटन विकास समिति, जीएमसीसी, गढ़वाल बहुउद्देशीय संघ, गढ़वाल मोटर यूजर्स, दून वैली मोटर्स।



ऑन द स्पॉट पंजीकरण के लिए 25 अप्रैल तक कर लें पूरी व्यवस्था : रोहेला
अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रोहिला ने बृहस्पतिवार को ट्रांजिट कैंप में पहुंचकर यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ऑन द स्पाट पंजीकरण काउंटरों को 25 अप्रैल तक पूर्ण रूप से तैयार किए जाने के निर्देश दिए।

अपर सचिव पर्यटन रोहेला ने कहा कि ऋषिकेश में 30 ऑन द स्पॉट पंजीकरण काउंटर खोले जाने हैं। ट्रांजिट कैंप के बाद उन्होंने आईएसबीटी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने अपर सचिव रोहेला को बताया कि वर्तमान में 12 काउंटर तैयार हैं। आईएसबीटी स्थित पंजीकरण केंद्र में छह नए काउंटर खोले जा रहे हैं। अन्य काउंटर भी बनाए जाएंगे। तीर्थयात्रियों को गर्मी से बचाने के भी उपाय किए जा रहे हैं।

अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रोहिला ने कहा कि जो तीर्थयात्री जानकार हैं वह अपना पंजीकरण ट्रांजिट कैंप परिसर में स्वयं कर सकते हैं। इसके लिए 15 पीओएस काउंटर लगाए जाएंगे। अपर सचिव ने दूसरे राज्यों से अपने वाहनों के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण की जांच के लिए रायवाला के नजदीक जांच केंद्र खोलने के निर्देश दिए।

एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि रायवाला के समीप खांड गांव में इसके लिए स्थान देख लिया गया है। पंजीकरण करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों के अतिरिक्त यहां पर पुलिस फोर्स की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर सीओ संदीप नेगी, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, एसएनए रमेश रावत, एके श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा, नवीन डंगवाल, अभिषेक मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।

ग्रुप वाले यात्रियों को धर्मशालाओं में भी मिलेगी पंजीकरण की सुविधा
यात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग इस बार नई पहल शुरू करने जा रहा है। पर्यटन विभाग की योजना के तहत ग्रुप में आने वाले यात्रियों को धर्मशालाओं में ही पंजीकरण की सुविधा मिलेगी। इसके लिए परिवहन कंपनियां पर्यटन विभाग को ग्रुप में यात्रियों की संख्या, ठहरने वाली धर्मशाला का नाम व यात्रा पर जाने की तिथि की पूरी जानकारी देंगी। जिस पर परिवहन कंपनी के सदस्य के साथ पंजीकरण एजेंसी कर्मी, परिवहन विभाग कर्मी व पुलिस कर्मी धर्मशाला में जाकर पंजीकरण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed