फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 Green cards for commercial vehicles will be made from the first week of April

Chardham Yatra: अप्रैल के पहले सप्ताह से बनेंगे व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड, किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं

Thu, 27 Mar 2025 10:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Mar 2025 10:04 PM IST
सार

Chardham Yatra 2025: स्थानीय बस, टैक्सी, मैक्सी को तो पूरे यात्रा सीजन का ग्रीन कार्ड मिलेगा लेकिन बाहरी राज्यों से आने वाले व्यावसायिक वाहनों का 15 दिन का बनेगा।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Green cards for commercial vehicles will be made from the first week of April
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड अप्रैल के पहले सप्ताह से बनेंगे। इसकी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसकी वेबसाइट का सेफ्टी ऑडिट शुरू हो चुका है। यात्रा के किराये में इस बार कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। मनमानी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


आरटीओ और चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी सुनील शर्मा ने इस बार चारधाम यात्रा के ग्रीन कार्ड के लिए नए नियम का प्रस्ताव परिवहन मुख्यालय को भेजा है। इसके तहत स्थानीय बस, टैक्सी, मैक्सी को तो पूरे यात्रा सीजन का ग्रीन कार्ड मिलेगा लेकिन बाहरी राज्यों से आने वाले व्यावसायिक वाहनों का 15 दिन का बनेगा। अभी इस पर मुहर लगनी बाकी है।
विज्ञापन


इधर, ग्रीन कार्ड आवेदन की वेबसाइट तैयार है, जिसका सेफ्टी ऑडिट किया जा रहा है। सुनील शर्मा ने बताया कि ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया अप्रैल के प्रथम सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार भी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



Chardham Yatra: यात्रा के लिए 12 भाषाओं में SOP जारी, चिकित्सीय मदद के लिए 104 नंबर, जानें जरूरी सलाह

किराया नहीं बढ़ेगा, मनमानी पर कार्रवाई
चारधाम के यात्री वाहनों का किराया इस बार नहीं बढ़ेगा। परिवहन मुख्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि किराया वसूली की मनमानी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग एक वाट्सएप नंबर जारी करेगा, जिस पर तीर्थयात्री टैक्सी, मैक्सी आदि की किराये संबंधी मनमानी की शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा वह रास्ते में किसी भी चेकपोस्ट पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

सात अस्थायी रोडवेज बस स्टॉपेज भी बनेंगे
बाईपास मार्गों पर बस स्टॉपेज न होने से यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए परिवहन निगम कोर कॉलेज रुड़की से नारसन बॉर्डर तक सात स्थानों पर अस्थायी बस स्टॉपेज बनाएगा। इन स्थानों का चयन यात्रियों की सुविधा और यातायात प्रवाह को ध्यान में रखते हुए किया गया है। परिवहन निगम कोर कॉलेज, टोडा कल्याणपुर के पास, नगला इमरती बाईपास, अब्दुल कलाम चौक, मंगलौर गुडमंडी, नारसन बॉर्डर के पास ये बस स्टॉपेज बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed