फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Yatra season ends heli service to two Dham from Jolly Grant stopped

Chardham Yatra 2024: यात्रा सीजन समाप्त...जौलीग्रांट से दो धामों की हेली सेवा पर लगा ब्रेक

Thu, 31 Oct 2024 12:14 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Oct 2024 12:14 AM IST
सार

इस साल 10 मई से जौलीग्रांट से रुद्राक्ष एविएशन के 18 सीटर हेलिकॉप्टर ने बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। बरसात आने पर 15 जून के बाद सेवा को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Yatra season ends heli service to two Dham from Jolly Grant stopped
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा सीजन खत्म होने के कारण जौलीग्रांट से दो धामों बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेली सेवा पर भी ब्रेक लगा दिया गया है। इस यात्रा सीजन में जौलीग्रांट से दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए।

विज्ञापन


इस साल 10 मई से जौलीग्रांट से रुद्राक्ष एविएशन के 18 सीटर हेलिकॉप्टर ने बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। बरसात आने पर 15 जून के बाद सेवा को बंद कर दिया गया। बरसात सीजन समाप्त होने के बाद 15 सितंबर से जौलीग्रांट हेलीपैड से दोबारा दो धामों की यात्रा शुरू की गई थी।
विज्ञापन


10 मई से 15 जून तक के बीच जौलीग्रांट से दो धामों को करीब एक हजार श्रद्धालुओं ने उड़ान भरी थी। 15 सितंबर से शुरू की गई दो धाम यात्रा बीते 28 अक्तूबर को कपाट बंद होने से पहले बंद कर दी गई। इस अवधि के दौरान भी करीब एक हजार से अधिक यात्रियों ने उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Diwali:  धामों में दीपोत्सव की तैयारी....फूलों से सजाया गया बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर, देखिए तस्वीरें

16 नवंबर से आदि कैलाश के लिए शुरू होगी यात्रा
रुद्राक्ष एविएशन 16 नवंबर से भगवान शिव के निवास स्थान आदि कैलाश और ओम पर्वत के लिए हेली सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए कंपनी का सरकार से अनुबंध भी हो चुका है। कंपनी का हेलिकॉप्टर पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट से कुल 18 श्रद्धालुओं को लेकर हर रोज एक बार उड़ान भरेगा जिसका किराया 66 हजार रुपये प्रति यात्री है। सरकार के 26 हजार के अनुदान के कारण यात्रियों को सिर्फ 40 हजार रुपये चुकाने होंगे।

इस यात्रा सीजन लगभग दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जौलीग्रांट से दो धामों के लिए उड़ान भरी। पूरी यात्रा शानदार रही है। कंपनी का हेलिकॉप्टर अब 16 नवंबर से पिथौरागढ़ से नैनी सैनी के लिए अपनी सेवा शुरू करने जा रहा है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- राज शाह, ऑपरेशन मैनेजर, रुद्राक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed