फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Two more Pilgrims from Gujarat and Maharashtra died in Yamunotri Dham on Saturday

Chardham Yatra: यमुनोत्री में गुजरात और महाराष्ट्र के दो और श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा में अब तक 17 की गई जान

Sun, 19 May 2024 12:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 May 2024 12:44 PM IST
सार

Chardham Yatra 2024: गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अब तक 14 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। वहीं, बदरीनाथ धाम में भी तीन यात्रियों की माैत हुई थी। ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 17 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Two more Pilgrims from Gujarat and Maharashtra died in Yamunotri Dham on Saturday
यमुनोत्री धाम जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें एक वडोदरा गुजरात के रहने वाले कमलेशभाई पटेल (53), जबकि दूसरी पुणे महाराष्ट्र की रहने वालीं रोहिणी किसन दल्वी (54) थीं।

विज्ञापन


घटना शनिवार रात की है। कमलेशभाई जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें सांस लेने  में दिक्कत हुई और वह चक्कर आने  से गिर गए। जबकि रोहिणी यमुनोत्री के दर्शन के बाद खरादी में रुकी थीं। यहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


Chardham Yatra:  मंदिर परिसर से 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी और रील पर रोक, ना मानने पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अब तक 14 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। यहां यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए यमुनोत्री हाईवे पर दोबाटा व जानकीचट्टी में स्क्रीनिंग प्वाइंट है।

वहीं गंगोत्री हाईवे पर हीना में स्क्रीनिंग प्वाइंट बनाया गया है। इसके अलावा विभाग ने गंगाघाटी में तीन व यमुनाघाटी  में तीन मोबाइल टीमें तैनात की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed