फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Three magistrates deployed no offline registration for two days

Chardham Yatra: यात्रा को सुगम-सुरक्षित बनाने के लिए तीन मजिस्ट्रेट तैनात, दो दिन नहीं होंगे ऑफलाइन पंजीकरण

Mon, 13 May 2024 11:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 May 2024 11:59 PM IST
सार

चारधाम पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह भी निर्णय लिया गया है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Three magistrates deployed no offline registration for two days
चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लगातार बढ़ रहे पंजीकरण के बीच चारधाम यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए सरकार ने तीन जिलों में तीन मजिस्ट्रेट और एक सीओ की तैनाती कर दी है। ये भी तय किया गया है कि बुधवार व बृहस्पतिवार को ऑफलाइन पंजीकरण नहीं किए जाएंगे। साथ ही हर जिले में सौ-सौ होमगार्ड तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन


आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सोमवार को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु, सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय, डीजीपी अभिनव कुमार व उनकी मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि चमोली, रुद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा के दृष्टिगत एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इनकी तैनाती के आदेश भी गढ़वाल आयुक्त के स्तर से जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


Chardham Yatra 2024: बदरीनाथ और यमुनोत्री में हृदय गति रुकने से दो तीर्थयात्रियों की मौत, अब तक पांच की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको जिलाधिकारी अपने अनुसार कार्य का आवंटन करेंगे। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि चारधाम पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह भी निर्णय लिया गया है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं किए जाएंगे।

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बताया कि बैठक में प्रत्येक जनपद में सौ-सौ अतिरिक होमगार्ड भी दिए जाएंगे एवं उत्तरकाशी में एक अतिरिक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी की तैनाती भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed