फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 summer special train will make two more trips Rishikesh Uttarakhand News in hindi

Chardham Yatra 2024: यात्रियों के लिए अच्छी खबर...समर स्पेशल ट्रेन अब दो फेरे और लगाएगी, यहां जानें शेड्यूल

Wed, 15 May 2024 08:31 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 15 May 2024 08:31 AM IST
सार

10 मई को केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से यात्रा शुरू हुई। 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले। पांच दिन के भीतर ही चारों धाम में 2.50 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 summer special train will make two more trips Rishikesh Uttarakhand News in hindi
चारधाम यात्रा 2024 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर से शुरू की गई समर स्पेशल ट्रेन के दो फेरे और बढ़ाए गए हैं। रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि गाड़ी संख्या 06226 योगनगरी ऋषिकेश से हुबली स्पेशल दो मई, नौ मई, 16 मई, 23 मई और 30 मई को रवाना होनी थी।

विज्ञापन


अब रेलवे की ओर से इस ट्रेन के दो फेरे और बढ़ाए गए हैं। यह ट्रेन अब 06 और 13 जून को भी फेरे लगाएगी। यह 17:55 बजे योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से रवाना होकर तीसरे दिन 17:30 बजे हुबली पहुंचेगी। 

विज्ञापन

चारधाम यात्रा में इस बार शुरूआत में ही दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों ने रिकॉर्ड बनाया है। यात्रा शुरू होने के पांच दिनों में बीते वर्ष की तुलना में तीर्थयात्रियों की संख्या 1.15 लाख अधिक है। यात्रियों के उत्साह को देखते हुए प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि यात्रा नया रिकॉर्ड बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर माह तक संचालित होनी है यात्रा
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम व विकट भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद चार धामों में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रोजाना हजारों की संख्या में तीर्थयात्री केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन कर रहे हैं। 


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: इस बार 50 वर्ष से अधिक आयु वालों की भी स्वास्थ्य जांच, पहली बार यहां की गई कैथ लैब शुरू

चारधाम यात्रा पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के आने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। चारधाम यात्रा नवंबर माह तक संचालित होनी है, लेकिन श्रद्धालुओं में जल्द यात्रा करने की होड़ के कारण उन्हें दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed