फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024: health checkup of people above 50 years of age also done in this time

Chardham Yatra 2024: इस बार 50 वर्ष से अधिक आयु वालों की भी स्वास्थ्य जांच, पहली बार यहां की गई कैथ लैब शुरू

Wed, 15 May 2024 07:19 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 15 May 2024 07:19 AM IST
सार

चारधाम यात्रा में इस बार शुरूआत में ही दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों ने रिकॉर्ड बनाया है। यात्रा शुरू होने के पांच दिनों में बीते वर्ष की तुलना में तीर्थयात्रियों की संख्या 1.15 लाख अधिक है। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024: health checkup of people above 50 years of age also done in this time
चारधाम यात्रा 2024 के लिए पंजीकरण के दौरान लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। यात्रा मार्ग पर पहली बार राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में कैथ लैब शुरू की गई।

विज्ञापन

मंगलवार को सचिवालय पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार से भेंट की। इस मौके पर सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा में यात्रियों की बढ़ती संख्या एक चुनौती के रूप में सामने आई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य जांच से लेकर तमाम सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्ष यात्रा काल में 55 वर्ष से अधिक के लगभग साढ़े सात लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई थी।

विज्ञापन


44 विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल
इस बार हमारा लक्ष्य है कि 50 वर्ष से अधिक के लोगों की ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य जांच की जाए। उन्होंने बताया कि इस बार यात्रा मार्ग पर 184 चिकित्सकों की तैनाती की गई है। जबकि पिछले साल 140 डॉक्टर तैनात किए गए थे। इनमें 44 विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। यात्रा में तैनात चिकित्सकों के साथ ही पैरा मेडिकल स्टाफ को एनएचएम के माध्यम से मानदेय की व्यवस्था की गई। चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश 11 भाषा में जारी किए गए। एसओपी सभी राज्यों के सचिवों को भेजी गई है। जानकी चट्टी में पहली बार मेडिकल प्वाॅइंट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: यात्रियों की भीड़ और सुविधाओं का एक क्लिक पर होगा प्रबंधन, ये है योजना

पीएसआरआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारनिया ने स्वास्थ्य सचिव को बताया कि संगठन की देश भर में 25 शाखाएं हैं। इसमें सरकारी विभागों के जनसंपर्क अधिकारियों के अतिरिक्त पब्लिक सेक्टर यूनिट आदि के कार्मिक भी जुड़े हैं। संगठन का उद्देश्य है कि आपसी सहयोग से केंद्र व राज्य सरकार कर योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएं। इस मौके पर अनिल सती, अनिल वर्मा, संजय पांडे, जितेंद्र सिन्हा, ज्योति नेगी, मनोज सती, दिनेश कुमार, पुष्कर नेगी, प्रियांक वशिष्ठ, अमित ठाकुर, नीरज आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed