फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Security work on Chardham Yatra route till May 5 Uttarakhand News in hindi

Chardham Yatra: यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के काम पांच मई तक, नए कार्यों के लिए चुनाव आयोग से ली जाएगी अनुमति

Thu, 25 Apr 2024 03:03 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 25 Apr 2024 03:03 PM IST
सार

चारधाम यात्रा में अब समय कम है, इसलिए विभाग को सभी जरूरी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने को कहा गया है। सचिव व अपर सचिव खुद यात्रा रूट पर काम की प्रगति जांचेंगे। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Security work on Chardham Yatra route till May 5 Uttarakhand News in hindi
Chardham Yatra - फोटो : Istock

विस्तार

सचिव लोनिवि डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने चारधाम यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने और सुरक्षा के काम पांच मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। डेडलाइन तक काम की प्रगति जांचने के लिए वह खुद और अपर सचिव चारधाम यात्रा मार्ग का मुआयना करेंगे।

विज्ञापन

सचिव पिछले दिनों बदरीनाथ और केदारनाथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों और जिलाधिकारी को सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। बकौल पांडेय, अधिकारियों को कहा गया है कि सड़क सुरक्षा के लिए यदि कोई नया काम प्रस्तावित हो तो इसकी अनुमति चुनाव आयोग से ले ली जाएगी। चारधाम यात्रा में अब समय कम है, इसलिए विभाग को सभी जरूरी कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने को कहा गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rudraprayag : 10 मई से केदारनाथ में अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी, शासन की 'मनमानी' से व्यथित हैं स्थानीय

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग को 30 अप्रैल की डेडलाइन दी गई थी। दौरा करने के बाद कुछ स्थानों पर चल रहे कार्य में समय लग सकता है। लेकिन यात्रा मार्ग के सभी कार्य पांच मई तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। छह मई को वह स्वयं गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग का निरीक्षण करेंगे और अपर सचिव बदरीनाथ और केदारनाथ सड़क का मुआयना करेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक प्रगति का आकलन करने के लिए बृहस्पतिवार को एक अहम बैठक रखी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed