फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Warning of indefinite bandh in Kedarnath from May 10

Rudraprayag : 10 मई से केदारनाथ में अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी, शासन की 'मनमानी' से व्यथित हैं स्थानीय

Thu, 25 Apr 2024 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 05:03 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने आगामी 10 मई से केदारनाथ में अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी दी है। केदारनाथ के कपाट भी 10 मई को खुल रहे हैं।

विज्ञापन
Warning of indefinite bandh in Kedarnath from May 10
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य के तहत भवनों के आगे गड्ढों बनाने से नाराज केदारसभा, तीर्थपुरोहित समाज और हक-हकूकधारियों ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तहरीर री है। पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने आगामी 10 मई से केदारनाथ में अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी दी है। केदारनाथ के कपाट भी 10 मई को खुल रहे हैं।

विज्ञापन


केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि जून 2013 की आपदा के बाद से केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों में केदारनाथ से जुड़े लोग प्रशासन का हरसंभव सहयोग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन पुनर्निर्माण के नाम पर मनमानी कर उनके हक-हकूकों व अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि कुछ दिनों से केदारनाथ में तीर्थपुरोहित व हक-हकूकधारियों के आवासीय व व्यवसायिक भवनों के आगे गड्ढे किए जा रहे हैं, जो समझ से परे है। इन गड्ढों से उनके भवन को खतरा पैदा हो गया है। इस संबंध में अधिकारी-कर्मचारियों से पूछने पर उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। कहा कि केदारघाटी के सैकड़ों परिवार यात्रा पर निर्भर हैं। केदारनाथ में उन्हें भूमिधरी का अधिकार मिला है, लेकिन वर्तमान में वह जमीन उनके कब्जे में नहीं है। प्रशासन द्वारा जब-तब उन्हें अकारण परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारसभा के महामंत्री डा. राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया मामले में केदारसभा ने भी बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की है। कहा कि शासन-प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में 10 मई को केदारनाथ में समस्त व्यापारी अपने होटल, लॉज, ढाबा, दुकान भवन और विश्राम गृह बंद रखेंगे। इधर, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि कुछ तीर्थपुरोहित अपनी समस्या लेकर आए थे, मामले की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed