फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2024 Scan QR code read health advisory in your language Kedarnath Badrinath Read All Updates

Chardham Yatra 2024: क्यूआर कोड स्कैन करें, अपनी भाषा में पढ़ें स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी, ये सुविधा भी मिलेगी

Fri, 10 May 2024 08:02 AM IST
रेनू सकलानी प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 May 2024 08:02 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने ऋषिकेश से बदरीनाथ धाम तक जगह-जगह क्यूआर कोड के साइन बोर्ड स्थापित किए हैं। भारत की 11 भाषाओं में स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी दी गई।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Scan QR code read health advisory in your language Kedarnath Badrinath Read All Updates
चारधाम यात्रा 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि आप चारधाम यात्रा पर आने की तैयारी कर रहे हैं तो यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जगह-जगह साइन बोर्ड स्थापित किए हैं। इन पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करते ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं। तीर्थयात्रियों को भाषा संबंधी समस्या भी नहीं आएगी। क्योंकि क्यूआर कोड में भारत की 11 भाषाओं में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन


इसमें कहां-कहां पर सरकारी अस्पाताल हैं और यहां क्या सुविधाएं मिल सकेंगी, इसकी भी पूरी जानकारी दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि यह क्यूआर कोड तीर्थयात्री के लिए मजबूत परामर्शदाता का काम करेगा। बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर इन दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्यूआर कोड लगे साइन बोर्ड स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


क्यूआर कोड को अपने मोबाइल फोन में स्कैन करने के बाद स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल की जा सकती है। तीर्थयात्रियों को इसके माध्यम से सभी स्वास्थ्य संबंधी सूचनाएं भी मोबाइल फोन पर ही उपलब्ध हो जाएंगी। क्यूआर कोड में तमिल, बांगला, मलियालम, गुजराती, पंजाबी सहित देश के 11 राज्यों की भाषाओं में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि क्यूआर कोड से तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारी हासिल करने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोटेशन पर मिले 28 डॉक्टर

चमोली स्वास्थ्य विभाग को यात्रा पड़ावों से लेकर बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए रोटेशन पर 28 डॉक्टर मिले हैं। इन चिकित्सकों की 15-15 दिन के लिए रोटेशन पर अस्पतालों में तैनाती की जाएगी। बदरीनाथ धाम, जोशीमठ, घांघरिया और गोविंदघाट में फिजिशियन की तैनाती की जाएगी। इन चिकित्सकों को कॉर्डियोलॉजिस्ट का प्रशिक्षण भी दिया गया है, जिससे वे ह्दय रोगियों का इलाज भी कर सकेंगे। सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट, आज गंगोत्री-यमुनोत्री के द्वार भी खुलेगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed